खालिस्तानी आतंकी महाराष्ट्र में: निशाने पर कई बड़े हिंदू नेता, पुलिस ने किया गिरफ्तार

महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में एक खालिस्तान समर्थक आतंकी को गिरफ्तार किया गया है। यह पंजाब के लुधियाना जिले का रहने वाला है। पुलिस ने एक बयान जारी करते हुए इसकी जानकारी दी है।

Update: 2021-02-09 06:53 GMT
महाराष्ट्र में खिलास्तानी आतंकी गिरफ्तार

नांदेड़: महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां पर एक खालिस्तान समर्थक एक आतंकी को गिरफ्तार किया गया है। इस आतंकवादी को रविवार को पंजाब की CID टीम और महाराष्ट्र पुलिस ने एक संयुक्त अभियान में गिरफ्तार किया था। हालांकि भारत विरोधी गतिविधियों में जांच चलने की वजह से इस बात का खुलासा नहीं किया गया है। इस आतंकी की पहचान सरबजीत सिंह किरात के रूप में हुई है।

लुधियाना का रहने वाला है आतंकी

बताया जा रहा है कि यह पंजाब के लुधियाना जिले का रहने वाला है। पुलिस ने एक बयान जारी करते हुए इसकी जानकारी दी है। आपको बता दें कि इससे पहले UP पुलिस ने पंजाब पुलिस की मदद से खालिस्तान समर्थक आतंकी परमजीत सिंह पम्मा और मलतानी सिंह का साथी जगदेव सिंह उर्फ जग्गा को गिरफ्तार किया था।

यह भी पढ़ें: लड़की को 7 बार बेचाः कर दी ऐसी भयानक हालत, पीड़िता को उठाना पड़ा ये कदम

लखनऊ में खालिस्तानी आतंकी गिरफ्तार

वह लखीमपुर के रास्ते यूपी की राजधानी लखनऊ आ रहा था। UP पुलिस और पंजाब पुलिस ने सोमवार दोपहर उसे सचिवालय चौराहा सेक्टर सी जानकीपुरम से गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही आतंकी के पास से पुलिस ने आठ सौ रुपये कैश और मोबाइल बरामद किए हैं। बता दें कि जगदेव सिंह उर्फ जग्गा पुत्र मुख्तियार सिंह राष्ट्र विरोधी गतिविधियों के कई मामलों में वांछित था और पंजाब पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

(फोटो- सोशल मीडिया)

जग्गा का साथी भी गिरफ्तार

खालिस्तानी आतंकी जगदेव सिंह उर्फ जग्गा को लखनऊ पुलिस ने सोमवार दोपहर गिरफ्तार किया गया है। जग्गा का एक साथी जगरूप सिंह भी हाल ही में गिरफ्तार किया गया है। उसे अमृतसर की स्टेट स्पेशल आपरेशन सेल ने रविवार को दबोचा था। इसके बाद ही जग्गा अमृतसर से भाग रहा था। वह अपने छिपने का ठिकाना तलाश रहा था।

यह भी पढ़ें: गुलाम नबी का जिक्र कर भावुक हुए पीएम मोदी, राज्यसभा से आजाद की विदाई

लेकिन जगरूप सिंह से मिले इनपुट के बाद स्पेशल आपरेशन सेल के अधिकारियों ने लखनऊ पुलिस को इस बारे में सूचना दी और इसके बाद कड़ी मशक्कत से वह हाथ लगा। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि जग्गा खालिस्तानी आतंकी परमजीत सिंह पम्मा और मलतानी सिंह का राइट हैंड है। जग्गा मूल रूप से पंजाब के फिरोजपुर जिले के जीरा फतेहगढ़ का रहने वाला है। वह पंजाब में राष्ट्र विरोधी गतिविधियों के कई मामलों में वांछित है।

यह भी पढ़ें: बाप की उम्र के शख्स ने हैवानियत की हदें की पार, रेप के बाद नाबालिग की कर दी हत्या

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News