हिंदू समाज को संगठित होना होगा, तभी किसी चीज का मुकाबला कर सकते हैं... स्थापना दिवस पर बोले भागवत

RSS Foundation Day: उन्होंने कहा, आरजी कर अस्पताल में क्या हुआ वो लज्जित करने वाला हो गया है। ऐसा नहीं होना चाहिए था। आरजी कर में इतनी बड़ी घटना के होने के बाद भी वहां जिस तरह की टालमटोली हुई वो अपराध और राजनीति के गठबंधन को दिखाता है।

Report :  Network
Update:2024-10-12 09:22 IST

 RSS Chief Mohman Bhagwat (Pic: Social media)

RSS Foundation Day: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि आज दुनिया में भारत की साख बढ़ी है। आरएसएस के स्थापना दिवस पर नागरपुर में उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय चरित्र के बलबूते ही देश बड़ा होता है। इससे पहले उन्होंने शस्त्र पूजन किया। उन्होंने कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डाक्टर से रेप और मर्डर पर भी बोला। उन्होंने कहा कि आरजी कर अस्पताल में क्या हुआ वो लज्जित करने वाला हो गया है। ऐसा नहीं होना चाहिए था। उन्होंने कहा, आरजी कर में इतनी बड़ी घटना के होने के बाद भी वहां जिस तरह की टालमटोली हुई वो अपराध और राजनीति के गठबंधन को दिखाता है।

आरएसएस चीफ ने हिंदू समाज को लेकर भी बड़ी बात कही। उन्होंने कहा, कट्टरपंथी जब तक है तब तक अल्पसंख्यकों के ऊपर अत्याचार होगा। हिन्दू को सोचना होगा कि अगर हम दुर्बल हैं और असंगठित हैं तो गलत है। जहां है वहां संगठित रहो। हिंसक मत बनो, लेकिन दुर्बल नहीं रहना है। दुर्बल रहना अपराध है, हिंदू समाज को समझना चाहिए। संगठित होकर ही आप किसी चीज का मुकाबला कर सकते हैं।

इसलिए बचाव हुआ लेकिन वह थोड़ा ही रहा

उन्होंने कहा, बांग्लादेश में क्या हुआ? उत्पात के कारण वहां के हिन्दू समाज पर हमला हुआ। हिन्दू पर अत्याचार किया गया। हिन्दू वहां अपने बचाव के लिए सड़क पर आया। इसलिए बचाव हुआ लेकिन वह थोड़ा ही रहा। उसके तत्कालीक कारण है वो ठीक है जो और कारण हैं। वहां कट्टरपन की मानसिकता जब तक है तब तक वहां हिंदुओं ही नहीं बल्कि अन्य अल्पसंख्यकों पर हमले का खतरा बरकरार रहेगा।

आज के समय में कोई बात छिपती नहीं है

आरएसएस प्रमुख ने कहा, आज हम देख रहे हैं कि हमारे देश में इस प्रकार मन वचनों पर कुप्रभाव हो रहा है। आज के समय में कोई बात छिपती नहीं है। बच्चों के हाथ में भी मोबाइल है और वो क्या देख रहे हैं इस पर किसी का कोई नियंत्रण नहीं है। इस पर नियंत्रण करना घर परिवार और विधि व्यवस्था पर भी जरूरी है। बच्चों पर इसका बुरा प्रभाव भी हो रहा है। उन्होंने ने कहा, कई जगह युवा पीढ़ी नशे के जाल में फंस रही है।

ऐसा नहीं होना चाहिए था

उन्होंने कहा, एक द्रौपद्री के वस्त्र का हरण हुआ, महाभारत हो गया। सीता हरण हुआ रामायण हो गया। उन्होंने कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डाक्टर से रेप और मर्डर पर भी बोला। उन्होंने कहा कि आरजी कर अस्पताल में क्या हुआ वो लज्जित करने वाला हो गया है। ऐसा नहीं होना चाहिए था। उन्होंने कहा, आरजी कर में इतनी बड़ी घटना के होने के बाद भी वहां जिस तरह की टालमटोली हुई वो अपराध और राजनीति के गठबंधन को दिखाता है।

इससे पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने विजयादशमी के मौके पर नागपुर के रेशम बाग मैदान में शस्त्र पूजन किया। हर साल दशहरा के अवसर पर आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम पर सभी की नजरें होती हैं।

इसलिए भारत आगे बढ़ रहा है 

उन्होंने कहा, भारत के सीमावर्ती देशों में इसके चलते क्या-क्या हो रहा है ये हम देख सकते हैं। संघ प्रमुख ने कहा, आज हमारा भारत आगे बढ़ रहा है, भारत आगे ना बढ़े ऐसा चाहने वाली शक्तियां भी दुनिया में हैं। भारत को दबाने के लिए वह तरह-तरह के प्रयास करेंगे, चालें चलेंगे और ऐसा हो भी रहा है। हम सबको मदद करते हैं। शत्रुता करने वालों को भी आवश्यकता में मदद करते हैं। ऐसा स्वभाव दुनिया में नहीं है। इसलिए भारत आगे बढ़ रहा है। कोई भी देश जो आगे बढ़ रहा है उसकी राह में अडंगा लगाने वाले लोग भी होते हैं। इसलिए दूसरे देशों की सरकारों को कमजोर करना दुनिया में चलते रहता है।


Tags:    

Similar News