नमाजियों ने किया हमला: जबरदस्त पथराव से पुलिसकर्मियों सहित 5 लोग चोटिल

मस्जिद मेंं नमाज पढ़ने से रोकने पर पुलिसकर्मियों पर भीषण पत्थरबाजी का मामला सामने आया है। असम के लखीमपुर जिले के एक गांव में लॉकडाउन के चलते मस्जिद में नमाज पढ़ने से रोकने की कोशिश पर पुलिसकर्मियों पर पथराव किया गया।

Update: 2020-05-01 12:35 GMT
नमाजियों ने किया हमला: जबरदस्त पथराव से पुलिसकर्मियों सहित 5 लोग चोटिल

नई दिल्ली: मस्जिद मेंं नमाज पढ़ने से रोकने पर पुलिसकर्मियों पर भीषण पत्थरबाजी का मामला सामने आया है। असम के लखीमपुर जिले के एक गांव में लॉकडाउन के चलते मस्जिद में नमाज पढ़ने से रोकने की कोशिश पर पुलिसकर्मियों पर पथराव किया गया। इस पथराव में 4 पुलिसकर्मियों सहित 5 लोग घायल हो गये। स्थानीय पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

ये भी पढ़ें...मोदी सरकार का बड़ा ऐलान: 5 राज्यों को मिला वरदान, नहीं होगी कोई दिक्कत

मस्जिद में एकत्रित होकर नमाज पढ़ने की सूचना

ये हिंसक घटना गुरुवार की रात को हुई, जब मस्जिद में एकत्रित होकर नमाज पढ़ने की सूचना पुलिस को मिली। जानकारी मिलते ही नोबोइचा पुलिस चौकी प्रभारी बिस्वजीत नाथ के नेतृत्व में पुलिस का एक दल दक्खिन पन्धोवा गांव पहुंचा।

घटना की जानकारी देते हुए एक अधिकारी ने बताया, 'मस्जिद में लोगों के एकत्रित होने की सूचना पुलिस को ग्राम प्रधान से प्राप्त हुई थी।' पुलिस का दल घटना स्थल पर पहुंचा जहां मस्जिद के भीतर इमाम के साथ 12 लोग पाए गए।

साथ ही अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने इमाम से सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करते हुए समूह में नमाज न पढ़ने का अनुरोध किया।

ये भी पढ़ें...मोदी सरकार का बड़ा ऐलान: 5 राज्यों को मिला वरदान, नहीं होगी कोई दिक्कत

जबरदस्त पथराव

आगे अधिकारी ने कहा कि पुलिस दल ने मस्जिद के पास खुली कुछ दुकानें भी बंद कराईं। उन्होंने कहा, 'जब पुलिस का दल मस्जिद से बाहर निकलने ही वाला था तभी उन पर जबरदस्त पथराव किया गया। दल इस स्थिति के लिए तैयार नहीं था।'

वहीं इस घटना में 4 सुरक्षा कर्मी और ग्राम प्रधान घायल हो गए। तभी घटना में पुलिस की गाड़ी भी टूट गई। हुई हिंसक घटना से बिस्वजीत नाथ, असम पुलिस कांस्टेबल करुणा बुजरबरुआ, सीआईएसएफ कर्मी भूमिचार नरजारी और सरोज यादव और ग्राम प्रधान अब्दुल जलील फरशी चोटिल हो गए।

स्थानीय पुलिस ने ये भी बताया कि सभी घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया। पुलिस के मुताबिक, उन्हें गंभीर चोट नहीं आई है। गुरुवार की रात वरिष्ठ अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे और उन्होंने लाउड स्पीकर से लोगों को घरों में रहने का निर्देश दिया।

हालातों को देखते हुए गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात की गई है। इस घटना के संबंध में लखीमपुर पुलिस थाने में 12 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है हालांकि आगे की कार्यवाही जारी है।

ये भी पढ़ें...हमलावरों पर तगड़ा एक्शन: तेजाब फेंकने का भी लगा आरोप, जानें क्या है मामला

Tags:    

Similar News