एक महीने में कोरोना के दस लाख केस बढ़े, तीन महीने बाद मुंबई से मिली अच्छी खबर

कोरोना का पहला मामला प्रकाश में आने के बाद 146 दिन में 5 लाख केस दर्ज किए गए। जबकि बाकी 10 लाख केस केवल 32 दिनों में दर्ज किए गए हैं।

Update: 2020-07-28 18:05 GMT

अंशुमान तिवारी

नई दिल्ली: देश में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है और मंगलवार को यह आंकड़ा 15 लाख के पार पहुंच गया। लगातार तीसरी बार महज 2 दिनों के भीतर संक्रमण के एक लाख से अधिक नए मामले दर्ज किए गए। मरीजों की संख्या में पिछले एक महीने के दौरान काफी तेज बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। कोरोना का पहला मामला प्रकाश में आने के बाद 146 दिन में 5 लाख केस दर्ज किए गए। जबकि बाकी 10 लाख केस केवल 32 दिनों में दर्ज किए गए हैं।

10 मई के बाद तेजी से बढ़ा आंकड़ा

देश के लिए एक अच्छी खबर यह है कि संक्रमण से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। देश में कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट 65.38 फ़ीसदी हो गया है। इसका मतलब साफ है कि हर 100 मरीज में 65 मरीज ठीक होकर घर लौट रहे हैं। कोरोना मरीजों का डेथ रेट 2.2 6 फ़ीसदी है। इसका मतलब है कि 100 मरीजों में सिर्फ 2 मरीजों की ही मौत हो रही है। वैसे संक्रमण से होने वाली मौतों के मामले में भारत दुनिया में छठे नंबर पर पहुंच गया है।

ये भी पढ़ें- सऊदी अरब के किंग सलमान की हालत खराब, अस्पताल में भर्ती, हुई ये बीमारी

देश में कोरोना का पहला मामला 30 जनवरी को दर्ज किया गया था। इसके 110 दिन बाद यानी 10 मई को कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर एक लाख तक पहुंचा था मगर उसके बाद संक्रमण काफी तेजी से फैला है। महज 32 दिनों के अंदर कोरोना के दस लाख केस बढ़े हैं। देश में अब तक 1.73 करोड़ लोगों की जांच की गई है और इनमें 15 लाख से ज्यादा की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

महाराष्ट्र में कोरोना का सर्वाधिक कहर

भारत में अभी तक संक्रमण का सबसे ज्यादा असर महाराष्ट्र में दिख रहा है। महाराष्ट्र के बाद दिल्ली, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश कर्नाटक और तेलंगाना कोरोना के कहर से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। ‌ महाराष्ट्र में अब तक 3.83 लाख लोग करोना की चपेट में आ चुके हैं। राज्य सरकार का कहना है कि यहां हर 10 लाख की आबादी में 13154 लोगों की जांच की जा रही है। अभी तक राज्य में 16 लाख से अधिक लोगों की जांच की गई है। वैसे महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से एक अच्छी खबर भी आई है।

ये भी पढ़ें- शौर्य चक्र से सम्मानित राफेल के पहले कमांडिंग अफसर, अब लद्दाख में होगी तैनाती

शहर में पिछले 3 महीने के दौरान पहली बार एक दिन में महज 700 नए केस सामने आए हैं। यह आंकड़ा मई के शुरुआती सप्ताह से रोजाना सामने आ रहे संक्रमण के मामलों में सबसे कम है। महाराष्ट्र सरकार के आंकड़ों के अनुसार सोमवार को शहर में 8776 लोगों की कोरोना वायरस संबंधी जांच की गई और इनमें से महज 700 लोग ही संक्रमित मिले। महाराष्ट्र के पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे ने भी अपने ट्विटर पर इस खुशखबरी के बारे में जानकारी दी।

ये भी पढ़ें- इन 5 आदतों को बदलें, ब्वॉयज बना सकते हैं लड़कियों को अपना दीवाना

उन्होंने लिखा कि मुंबई से अच्छी खबर। सबसे अधिक टेस्टिंग के बावजूद सिर्फ 700 मामले सामने आए। तीन महीने बाद मुंबई को बड़ी राहत मिली। ठाकरे ने लोगों से मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील भी की है। उन्होंने कहा कि हमें अपने प्रयासों से सिर्फ संख्या को नीचे लेकर जाना है, मास्क को नहीं।

Tags:    

Similar News