क्या बात कर रहे हो! मुंबई-दिल्ली के बीच नई राजधानी, जानिए कब से

मुंबई -दिल्ली के बीच जल्द एक और 'राजधानी' चलेगी। ये ट्रेन मुंबई के सीएसटीएम से रवाना होगी, लेकिन दिल्ली में इसका स्टेशन कौनसा होगा यह अभी तय नहीं है। मुंबई से दिल्ली के बीच ये तीसरी राजधानी एक्सप्रेस होगी। सेंट्रल रेलवे इसका संचालन करेगा। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने इसे मंजूरी दे दी है।

Update: 2018-12-28 11:24 GMT

मुंबई: मुंबई -दिल्ली के बीच जल्द एक और 'राजधानी' चलेगी। ये ट्रेन मुंबई के सीएसटीएम से रवाना होगी, लेकिन दिल्ली में इसका स्टेशन कौनसा होगा यह अभी तय नहीं है। मुंबई से दिल्ली के बीच ये तीसरी राजधानी एक्सप्रेस होगी। सेंट्रल रेलवे इसका संचालन करेगा। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने इसे मंजूरी दे दी है।

ये भी देखें :पांच राज्यों के चुनाव परिणाम: भाजपा के लिए जागने का यही समय

शिवसेना सांसद हेमंत गोडे ने बताया कि नई राजधानी नासिक से होकर जाएगी, ये असल मायनों में महाराष्ट्र की राजधानी होगी। क्योंकि मौजूदा समय से मुंबई से जो 'राजधानी' चलती है, वो राज्य की केवल 110 किलोमीटर ही दूरी ही कवर करती है। इस कारण महाराष्ट्र के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि नई राजधानी नासिक, जलगांव से होकर गुजरेगी। इस रूट पर राजधानी एक्सप्रेस की मांग लंबे समय से की जा रही थी, जो आख़िरकार अब जाकर पूरी हुई है। तिथि का ऐलान जल्द ही किया जाएगा।

ये भी देखें :कानून बनाने के नाम सरकार कर रही मजहबी मामलों में हस्तक्षेप : दारुल उलूम

रिपोर्ट के अनुसार, ट्रेन को मुंबई से सीएम देवेंद्र फड़नवीस हरी झंडी दिखाकर रवाना कर सकते हैं।

Tags:    

Similar News