Parliament Special Session: लोकसभा और राज्यसभा में कल सुबह 11 बजे तक के लिए कार्यवाही स्थगित

Report :  Jugul Kishor
Update: 2023-09-19 09:00 GMT
Live Updates - Page 2
2023-09-19 09:52 GMT

सदस्यों के साथ गंभीर विषयों पर जुड़ना और चर्चा करना सुखद अवसर-पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने राज्यसभा में अपने भाषण के दौरान कहा कि लाल बहादुर शास्त्री, गोविंद वल्लभ पंत, लालकृष्ण आडवाणी, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और अरुण जेटली जैसे कई नेताओं इस सदन को सुशोभित किया है और देश का मार्गदर्शन किया है। पीएम ने बताया कि सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी ने राज्यसभा के महत्व को स्पष्ट करते हुए कहा था कि देश की जनता को राज्यसभा से अनेक ऊंची उपेक्षाएं हैं, सर्वोत्तम उपेक्षाएं हैं। इस लिए सदस्यों के साथ गंभीर विषयों पर जुड़ना और चर्चा करना सुखद अवसर होता है।

2023-09-19 09:45 GMT

राज्यसभा की कार्यवाही शुरू

राज्यसभा की कार्यवाही शुरू। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नए संसद भवन में पहली बार राज्यसभा को संबोधित कर रहे हैं।

2023-09-19 09:04 GMT

लोकसभा की कार्यवाही स्थगित

लोकसभा की कार्यवाही को स्पीकर ओम बिरला ने 20 सितंबर की सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया है।

2023-09-19 08:56 GMT

महिला आरक्षण बिल को लेकर कांग्रेस ने झूठ बोला: अर्जुन राम मेघवाल

अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि महिला आरक्षण बिल सबसे पहले देवगौड़ा जी के समय में आया था। इसके बाद पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की सरकार में आया। ये लोग जिस बिल की बात कर रहे हैं वह लोकसभा में नहीं बल्कि राज्यसभा में आया। इसके बाद यह पार्लियामेंट्री कमेटी को गया। राज्यसभा ने पास करके लोकसभा को रिपोर्ट किया।

2023-09-19 08:53 GMT

लोकसभा में 181 हो जाएगी महिला सांसदों की संख्या: अर्जुन राम मेघवाल

लोकसभा में फिलहाल 82 महिला सांसद है, लेकिन महिला आरक्षण बिल कानून बनने के बाद लोकसभा में महिला सांसदों की संख्या 181 हो जाएगी।

2023-09-19 08:51 GMT

महिला आरक्षण बिल पेश करते हुए क्या बोले - अर्जुन राम मेघवाल

कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि यह बिल बहुत ही महत्वपूर्ण है। इसमें एक आर्टिकल ला रहा है, जिसके तहत दिल्ली में 33 फीसदी महिलाओं को आरक्षण मिलेगी। इसके अलावा आरक्षण के जो पहले से एससी एसटी का रिजर्वेशन है उसी में महिलाओं के आरक्षण की बात कर रहे हैं। इसके अलावा विधानसभाओं में भी महिलाओं के 33 फीसदी आरक्षण की व्यवस्था कर रहे हैं। इस आरक्षण की अवधि 15 साल होगी और संसद के पास इसे बढ़ाने का अधिकार होगा। 

2023-09-19 08:46 GMT

लोकसभा में पेश किया गया महिला आरक्षण बिल

कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने लोकसभा में महिला आऱक्षण बिल पेश किया। विपक्षी सांसद हंगामा कर रहे हैं।  सके बाद विपक्ष के नेताओँ ने बिल की कॉपी के लिए हंगामा करना शुरू कर दिया। लोकसभा स्पीकर ने कहा कि वेबसाइट पर बिल अपलोड कर दिया गया है। अर्जुन राम मेघवाल ने भी बात दोहराई और कहा कि बिल अपलोड कर दिया गया है। संविधान में संशोधन किए जा रहे हैं। 33 फीसदी सीटें दिल्ली में महिलाओँ के लिए रिजर्व होंगी। 

2023-09-19 08:42 GMT

सदन में अधीर रंजन और अमित शाह में हुई नोकझोंक

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि अधीर रंजन चौधरी ने तथ्यातक रूस से गलत बातें कही हैं। उनसे स्पष्टता मांगी जाए। सदन में हंगामा शुरू हो गया है। अमित शाह ने कहा कि अधीर रंजन ने गलत कहा कि इस बिल को लोकसभा में ड्रॉप किया गया। इस दौरान अधीर रंजन और अमित शाह के बीच में नोकझोंक देखने को मिली।

2023-09-19 08:39 GMT

मनमोहन सिंह की सरकार में जो बिल आया वह आज तक जीवित: अधीर रंजन

अधीर रंजन ने कहा, राजीव जी की सरकार, नरसिम्हा राव जी की सरकार और फिर डॉ. मनमोहन सिंह की सरकार ने महिला आरक्षण विधेयक को पास कराने की कोशिश की। कभी राज्यसभा में पास होता था तो लोकसभा में गिर जाता था। मनमोहन सिंह की सरकार में जो बिल आया वह आज तक जीवित है। 

2023-09-19 08:37 GMT

अधीर रंजन ने इंडिया- भारत को लेकर केंद्र सरकार पर बोला हमला

कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि सदन को संबोधित करते हुए कहा कि संविधान हमारे लिए सर्वोपरि है। यह हमारे लिए गीता, कुरान और बाइबल से कम नहीं है। इसमें लिखा है सत्यमेव जयते। हम भी चाहते हैं कि सत्य के मार्ग पर हम आगे निकलें और हमारे देश को सारी दुनिया में रौशन करें। अधीर रंजन ने कहा कि संविधान की प्रस्तावना में लिखा गया, वी द पीपल ऑफ इंडिया, हैविंग सॉलेमली डिजाल्व। इसमें किसी विशेष धर्म के बारे में नहीं लिखा गया। लिखा गया कि वी द पीपल ऑफ इंडिया। पहले आर्टिकल में लिखा गया कि इंडिया दैट इस भारत, शैल भी यूनियन ऑफ स्टेट। मतलब इंडिया और भारत में कोई अंतर नहीं है। इसमें जबरदस्ती कोई दरार ना हो तो अच्छा होगा। 

Tags:    

Similar News