बढ़ेगा लॉकडाउन या जनता को मिलेगा नया टास्क, PM के संबोधन के क्या हैं संकेत

सोमवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से मीटिंग करने के बाद आज मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रात 8 बजे देश की जनता को संबोधित करेंगे।

Update: 2020-05-12 09:06 GMT

नई दिल्ली: सोमवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से मीटिंग करने के बाद आज मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रात 8 बजे देश की जनता को संबोधित करेंगे। सभी बेसब्री से PM मोदी के इस संबोधन का इंतजार कर रहे हैं। इस बेसब्री की वजह लोगों के मन में उठते सवाल हैं। दरअसल, कल उन्होंने मुख्यमंत्रियों के साथ लॉकडाउन के प्लान को लेकर बैठक की थी। ऐसे में लोग ये जानना चाह रहे हैं कि क्या प्रधानमंत्री लॉकडाउन को एक बार फिर से बढ़ाएंगे या फिर कोई और ही वजह है इस संबोधन की।

यह भी पढ़ें: गुजरात के शिक्षा मंत्री भूपेंद्र सिंह चूड़ासमा को लेकर कोर्ट से आई ये बड़ी खबर

17 मई को खत्म हो रहा है लॉडाउन 3.0

बता दें कि ये लॉकडाउन का तीसरा फेज चल रहा है, जो कि 17 मई को खत्म होने वाला है। वहीं लॉकडाउन खत्म होने से पहले होने PM मोदी के इस संबोधन को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। कल मुख्यमंत्रियों के साथ हुई बैठक के बाद PM मोदी ने सभी राज्यों से 15 मई तक लॉकडाउन खोलने से लेकर रोजगार खोलने तक को लेकर प्लान मांगा है।

क्या जनता को मिलेगा कोई नया टास्क?

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोना वायरस के बीच कई बार देश को संबोधित कर चुके हैं। इस दौरान उन्होंने जनता को कोरोना वॉरियर्स के लिए आभार प्रकट करने के लिए कुछ टास्क भी दिए थे। जैसे थाली बजाना और दीया जलाना। ऐसे में अब ये भी माना जा रहा है कि पीएम मोदी एक बार फिर से देश की जनता को ऐसा ही कुछ टास्क दे सकते हैं।

यह भी पढ़ें: लॉकडाउन में भाईजान ने मचाया धमाल, आग इनका ये धमाकेदार वीडियो

'इंटरनेशनल नर्स डे' पर संबोधन के क्या हैं संकेत?

बता दें कि 'आज इंटरनेशनल नर्स डे' भी है और ऐसे में आज पीएम मोदी आज देश की जनता को संबोधित करने वाले हैं। कोरोना वायरस की इस लड़ाई में डॉक्टर, नर्स, और अन्य स्वास्थ्य कर्मी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हं। ऐसे में उनके सम्मान और उनका साथ देने को लेकर कई तरह के संदेश प्रधानमंत्री की ओर से देश को दिए जा रहे हैं।

क्या होगा संबोधन में?

आज मंगलवार रात होने वाले PM मोदी के इस संबोधन पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या प्रधानमंत्री मोदी लॉकडाउन को लेकर अपनी बात रखते हैं या फिर देश की जनता को कुछ टास्क मिलता है।

यह भी पढ़ें: कनिका पर बड़ी खबर: डॉक्टरों ने बताई उनकी फैमिली हिस्ट्री, अब नहीं लेंगे प्लाज्मा

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News