लॉकडाउन की गाइडलाइन में संशोधन: रेड जोन में शुरू हुई ये सेवायें, मिली छूट ही छूट

अब रेड जोन वालों को भी राहत मिलेगी। ऐसे इलाकों में टैक्सी, ऑटो और कैब चल सकेंगी तो वहीं राज्य में पान, गुटखा और तम्बाकू आदि की बिक्री भी शुरू हो जायेगी।

Update: 2020-05-26 03:49 GMT

जयपुर: राजस्थान सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने लॉकडाउन के चौथे चरण में अधिक छूट देने का निर्णय लेते हुए गाइडलाइन में संशोधन किया है। जिसके बाद अब रेड जोन वालों को भी राहत मिलेगी। ऐसे इलाकों में टैक्सी, ऑटो और कैब चल सकेंगी तो वहीं राज्य में पान, गुटखा और तम्बाकू आदि की बिक्री भी शुरू हो जायेगी।

राजस्थान में लॉकडाउन की गाइडलाइन में संशोधन

दरअसल, राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने प्रदेशवासियों को राहत देते हुए लॉकडाउन की नई गाइडलाइन जारी है। इसमें और अधिक रियायते दी गयी है। बता दें कि राज्यों में लॉकडाउन कैसा हो, इसके लिए केंद्र ने पहले ही राज्य सरकारों को जिम्मेदारी दे दी थी। ये राज्य सरकारों पर निर्भर करता है कि वह तय करेंगे की उन्हें अपने प्रदेश में कितनी छूट और कितनी पाबंदियां लगानी है।

ये भी पढ़ेंः दिल्ली से NCR में जाना है तो ये जरूरी कागज रखें अपने पास, जानिए पूरी डिटेल्स

अब मिलेंगी ये छूट

-संशोधित गाइडलाइन के मुताबिक़, राज्य में पान, गुटखा और तम्बाकू आदि की बिक्री शुरू हो सकेंगी। हालाँकि कोई भी व्यक्ति इन चीजों का उपयोग सार्वजनिक स्थानों पर नहीं कर सकेगा। सार्वजनिक स्थानों पर थूकना दंडनीय अपराध माना जायेगा और इसपर कार्रवाई भी होगी।

-रेड जोन वाले इलाकों में टैक्सी, ऑटो और कैब की सेवाओं को बहाल कर दिया गया। लेकिन इसके लिए सामाजिक दूरी और सेनेटाइजेशन की शर्तें माननी होंगी।

-वहीं रेड जोन इलाकों में सुबह 7 बजे से शाम 6.45 बजे तक सार्वजनिक पार्कों को खोलने की भी अनुमति दे दी गयी।

-हाथ रिक्शा, कियोस्क, खाने की छोटी दुकानें, जूस, चाय और अन्य सामान की दुकानों खुलने की भी सशर्त अनुमति है।

ये भी पढ़ेंः मोदी सरकार का एक साल: जश्न का मेगा प्लान, इतना भव्य होगा आयोजन

-रेड जोन के बाहर सैलून और ब्यूटी पार्लर के दोबारा संचालन की भी अनुमति दे दी गयी है। कई बड़े सैलून में कर्मचारी बाकायदा पीपीई किट पहने नजर आए। कम ग्राहकों और सोशल डिस्टेंसिंग पर ज्यादा ध्यान दिया जाएगा।

 

-ग्राहकों के लिए मास्क और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करना अनिवार्य होगा।

गौरतलब है कि राजस्थान में कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या 7,028 पहुँच चुकी है वहीं 163 लोगों की मौत हो चुकी है

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News