डॉक्टर ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में आप विधायक पर लगाए कई गंभीर आरोप

दिल्ली के नेब सराय इलाके में 52 वर्षीय डॉक्टर राजेन्द्र सिंह ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पास से एक 2 पेज का सुसाइड नोट मिला है जिसमें उसने आत्महत्या के लिए इलाके के विधायक प्रकाश जरवाल और उसके सहयोगी कपिल को जिम्मेदार ठहराया है।

Update: 2020-04-18 11:37 GMT

नई दिल्ली: दिल्ली के नेब सराय इलाके में 52 वर्षीय डॉक्टर राजेन्द्र सिंह ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पास से एक 2 पेज का सुसाइड नोट मिला है जिसमें उसने आत्महत्या के लिए इलाके के आप विधायक प्रकाश जरवाल और उसके सहयोगी कपिल को जिम्मेदार ठहराया है।

पुलिस ने आप विधायक और उसके सहयोगी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक नेब सराय में रहने वाले डॉक्टर राजेन्द्र सिंह ने शनिवार सुबह तड़के फांसी लगा ली।

ये भी पढ़ें...कोरोना पर बहुत बड़ी जानकारी, यदि ये नहीं किया तो बुरा फंसेंगे आप

किरायेदार ने दी घरवालों को सूचना

डॉक्टर राजेन्द्र के एक किरायेदार ने जब सुबह उन्हें लटके हुए देखा तो उनके घरवालों को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव बरामद किया। बताया जा रहा है कि आप विधायक और उसके सहयोगी की तरफ से लगातार धमकी मिलने से वो परेशान था।

मृतक की पहचान डॉ. राजेन्द्र सिंह के रूप में हुई है और वो दुर्गा विहार में अपना क्लिनिक चलाते हैं। राजेंद्र ने कई सालों से दिल्ली जलबोर्ड में कॉन्ट्रेक्ट पर कई टैंकर लगा रखे थे जिसे स्थानीय विधायक ने हटवा दिया था।

डॉक्टर का पड़ोसियों से झगड़ा, लोगों ने बताई कोरोना वार्ड में ड्यूटी ही वजह, लेकिन…

टैंकर लगाने के लिए मांगी जा रही थी मोटी रकम

राजेंद्र सिंह का आरोप है कि टैंकर लगाने के लिए उनसे मोटी रकम मांगी जा रही थी। उन्होंने ये रकम नहीं दी जिसके कारण दिल्ली जल बोर्ड से उसके टैंकरों को हटवा दिया गया। आरोप है कि आरोपियों ने उनका कुछ लाखों का बिल भी रुकवा दिया था, जिससे हताश परेशान डॉक्टर ने खुदकुशी की।

पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच की जा रही है। मृतक के परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने सुसाइड नोट को रख लिया है और आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है।

भारत का दावा: अब इस वैक्सीन से होगा कोरोना का इलाज, जल्द शुरू होगा ट्रायल

Tags:    

Similar News