मोदी सरकार की तारीफ में RSS प्रमुख मोहन भागवत का मुस्लिमों पर बड़ा बयान

इसके अलावा उन्होंने पाकिस्तान और पाकिस्तानी पीएम इमरान खान पर भी तंज़ कसा और कहा कि कुछ लोग संघ के बारे में बिना जानकारी के अप प्रचार करते हैं। इमरान खान भी यह बात सीख गए हैं।

Update: 2023-07-22 09:13 GMT
मोदी सरकार की तारीफ में RSS प्रमुख मोहन भागवत का मुस्लिमों पर बड़ा बयान

नागपुर: राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत स्वयंसेवकों को विजयादशमी कार्यक्रम पर संबोधित किया। इस दौरान RSS प्रमुख ने मोदी सरकार की तारीफ की। इस दौरान भागवत ने कहा कि देश में पिछले कुछ दिनों से काफी कुछ अच्छा चल रहा है।

यह भी पढ़ें: Happy Dussehra: रावण कर लेता एक यज्ञ तो भगवान राम होते पराजित, जानिए क्यों

भागवत ने कहा कि कई कदम सरकार ने उठाए। सरकार के पास कठोर निर्णय लेने की क्षमता है। ऐसे में अब हमारा देश पहले से ज्यादा सुरक्षित है। भगवत ने आर्टिकल 370 हटाने को लेकर भी सरकार की तारीफ की। उन्होंने कहा कि विश्व में भारत का मान चंद्रयान-2 ने बढ़ाया है।

मॉब लिंचिंग के मुद्दे पर बोले RSS प्रमुख

नागपुर में सालाना पथ संचलन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोहन भागवत ने मॉब लिंचिंग के मुद्दे पर कहा कि कानून व्यवस्था की सीमा का उल्लंघन नहीं करना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि कानून व्यवस्था का उल्लंघन कर हिंसा की प्रवृत्ति समाज में परस्पर संबंधों को नष्ट कर अपना प्रताप दिखाती है। हमारे देश की परंपरा यह प्रवृत्ति नहीं है। हमारे संविधान में भी ये नहीं है। कितना भी मतभेद हो, कानून और संविधान की मर्यादा में रहें।

यह भी पढ़ें: वायुसेना दिवस: पाकिस्तान हो जाओ सावधान, अब आ रहा है राफेल, दिखायेगा अपना दम

RSS पर बोलते हुए प्रमुख ने कहा कि ही देश में एक विधान और एक परिधान के लिए संघ ने अपना पहला आंदोलन किया था। एक बार फिर मोदी सरकार की तारीफ करते हुए भागवत ने कहा कि जनता ने इस सरकार में विश्वास दिखाया है। वहीं, सरकार ने भी कई कड़े फैसले लेकर बताया कि उसे जनभावना की समझ है।

मुस्लिम विरोध नहीं है

मुस्लिमों पर भागवत ने कहा कि, ‘संघ हिंदू को संगठित कर रहा है तो इसका मतलब मुस्लिम विरोध नहीं है। आक्रांता आए तो कुछ असर रह जाता है, यह धीरे धीरे जाएगा। संघ कहता है कि हमारा हिंदू राष्ट्र था और है, हिंदुत्व एक परंपरा है। विविधता में एकता को पिरोने वाले की भावना जिनमें है वह सब हिंदू हैं। कोई इसे भारतीय कहता है तो ठीक है, हमें कोई दिक्कत नहीं है। हमें दुनिया में जाकर यह बताना है तो हिंदू शब्द का इस्तेमाल करते हैं, क्योंकि यही शब्द सही से हमारी बात को बताता है।’

यह भी पढ़ें: कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अजय कुमार लल्लू बने UP कांग्रेस अध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट

इसके अलावा उन्होंने पाकिस्तान और पाकिस्तानी पीएम इमरान खान पर भी तंज़ कसा और कहा कि कुछ लोग संघ के बारे में बिना जानकारी के अप प्रचार करते हैं। इमरान खान भी यह बात सीख गए हैं। बता दें, पाकिस्तान आर्टिकल 370 और जम्मू-कश्मीर को लेकर तिलमिलाया हुआ है। इसकी वजह से वह विवादित बयान दे रहा है।

Tags:    

Similar News