जानिए क्यों BJP सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के शपथ लेते ही लोकसभा में मचा हंगामा

भोपाल से बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर अक्सर अपने बयानों की वजह से विवादों में रहती हैं। वह लोकसभा में सांसद के तौर शपथ लेते समय भी विवाद ने उनका पीछा नहीं छोड़ा। शपथ लेने के दौरान उन्होंने जब अपना नाम पढ़ा तो उसे लेकर लोकसभा में हंगामा मच गया।

Update: 2019-06-17 13:22 GMT

नई दिल्ली: भोपाल से बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर अक्सर अपने बयानों की वजह से विवादों में रहती हैं। वह लोकसभा में सांसद के तौर शपथ लेते समय भी विवाद ने उनका पीछा नहीं छोड़ा। शपथ लेने के दौरान उन्होंने जब अपना नाम पढ़ा तो उसे लेकर लोकसभा में हंगामा मच गया।

साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर जैसे ही शपथ लेने पहुंचीं, विपक्ष के सदस्यों ने उनके नाम को लेकर आपत्ति जताई और हंगामा करने लगे। प्रज्ञा सिंह ठाकुर संस्कृत में शपथ ले रही थीं, जैसे ही उन्होंने संस्कृत में अपने नाम का उच्चारण किया। विपक्ष ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया और कहा कि वे सिर्फ अपने नाम का ही उच्चारण करें।

यह भी पढ़ें…केरल के कांग्रेस सांसद ने हिंदी में ली शपथ, ऐसा क्या हुआ राहुल ने अंग्रेजी में ली शपथ?

साध्वी प्रज्ञा ने संस्कृत में शपथ लेते हुए कहा, "मैं साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर स्वामी पूर्णचेतनानंद अवधेशानंद गिरी लोकसभा सदस्य के रूप में..." साध्वी प्रज्ञा अभी शपथ ले ही रही थी कि बीच में कुछ सांसदों ने टोका टोकी शुरु कर दी। इसके बाद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर रुक गईं।

लोकसभा में मौजूद अधिकारियों ने साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को कहा कि वे अपने पिता का नाम भी लें, इस बीच विपक्षी सदस्य हंगामा करते रहे। हालांकि प्रोटेम स्पीकर ने कहा कि वे रिकॉर्ड चेक कर रहे हैं, कृपया शांति बनाए रखें। साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने जब दूसरी बार शपथ लेना शुरू किया तो एक बार फिर विपक्षी सांसद हंगामा करने लगे। साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर एक बार फिर बीच में रुक गईं।

यह भी पढ़ें…बिहार: गर्मी से मचा हाहाकार, सरकारी स्कूल बंद, गया में धारा 144 लागू

इसके बाद लोकसभा के अधिकारी सांसदों के रिकॉर्ड से जुड़ी फाइल डॉ वीरेंद्र कुमार के पास लेकर गए। यहां पर उन्होंने रिकॉर्ड चेक किया। प्रोटेम स्पीकर ने साध्वी प्रज्ञा ने चुनाव अधिकारी द्वारा जीत का प्रमाण पत्र भी मांगा। विपक्ष के हंगामे के बीच तीसरी बार में साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर पूर्ण रुप से शपथ ले सकीं।

बता दें कि साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर भोपाल लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी के टिकट पर चुनाव जीती हैं। उन्होंने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह को चुनाव में हराया था।

Tags:    

Similar News