नए साल से स्कूल खुले: पढ़ाई के लिए हो जाएं तैयार, यहां शुरू हो रही ऑफ़लाइन क्लास

कोरोना वायरस के कम होते मामलों के बीच कई राज्य स्कूल और कॉलेज को दोबारा शुरू करने के लिए राजी हो गए हैं। इसके लिए सरकार ने गाइडलाइन भी जारी कर दी है।

Update: 2020-12-21 06:28 GMT
नए साल पर इन राज्यों में खुलेंगे स्कूल

नई दिल्ली: कोरोना वायरस (Corona Virus) महामारी की शुरूआत के बाद से ही देश भर में स्कूल कॉलेज बंद कर दिए गए थे। तेजी से बढ़ते कोरोना मामलों के चलते राज्य सरकारों ने स्कूलों को बंद रखना ही लाजिमी समझा, लेकिन अब जब भारत में कोरोना के मामले कम होने लगे हैं, तो ऐसे में कई राज्यों में स्कूल खोलने (School Reopen) की तैयार की जा रही है।

कोरोना के चलते बंद रखे गए स्कूल

इस साल कोरोना के चलते स्कूल कॉलेज बुरी तरह से प्रभावित रहे हैं। लेकिन देश में अब कोरोना के मामलों में कमी देखी जा रही है। ऐसे में कुछ राज्य सरकारें स्कूलों को खोलने का विचार कर रही हैं। अनलॉक के बाद ऐसा माना जा रहा था कि अब स्कूलों को भी खोल दिया जाएगा, लेकिन ना तो इसके लिए अभिभावक तैयार हुए ना ही सरकार ने कोई रिस्क लेना उचित समझा। हालांकि केंद्र की तरफ से कई बार स्कूल खोलने की इजाजत दी जा चुकी है।

(फोटो- सोशल मीडिया)

सरकार ने जारी की गाइडलाइन

सरकार की तरफ से स्कूलों के लिए गाइडलाइन जरी कर दी गई है, जिनका पालन करना स्कूल और कॉलेजों को अनिवार्य होगा। गाइडलाइन का पालन करने से बच्चे सुरक्षित रहेंगे और संक्रमण फैलने का खतरा भी नहीं रहेगा। ना केवल स्कूलों बल्कि पैरेंट्स को भी सरकार द्वारा बनाए गए नियमों का पालन करना होगा। बता दें कि कई राज्य कोरोना के घटते मामलों के बीच स्कूल कॉलेजों को खोलने के लिए राजी हो गए हैं। झारखंड, मध्य प्रदेश, हरियाणा, ओडिशा आदि प्रदेशोों में अब नियमित तौर पर स्कूलों में क्लासेस चलेंगी।

यह भी पढ़ें: कश्मीर में बंट रही ड्रग्स: नार्को टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़, हुआ बड़ी साजिश का खुलासा

कर्नाटक में एक जनवरी से शुरू होंगी क्लासेस

कर्नाटक में स्कूलों और प्री यूनिवर्सिटी कॉलेजों को एक बार फिर से खोलने का निर्णय लिया गया है। इस फैसले के मुताबिक, 10वीं से 12वीं तक की कक्षाएं 1 जनवरी से शुरू की जाएंगी। कर्नाटक में पहले भी स्कूल खोले जा चुके हैं। अब एक जनवरी से फिर स्कूल खुलने जा रहे हैं। बोर्ड के बच्चों यानी 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए क्लासेस लेना काफी अहम है, क्योंकि इन कक्षाओं के छात्रों को परीक्षाएं देनी होती हैं।

(फोटो- सोशल मीडिया)

महाराष्ट्र और हरियाणा में कब से खुलेंगे स्कूल

वहीं महराष्ट्र में भी नए साल की शुरूआत के साथ ही स्कूल और कॉलेजों को खोलने की तैयारी की जा रही है। महाराष्ट्र के मंत्री छगन भुजबल ने बयान में कहा कि जिले के शहरी और ग्रामीण इलाकों में 9वीं और 12वीं तक की क्लासेस खोलने की इजाजत होगी। इसके अलावा हरियाणा में भी स्कूलों को दोबारा खोला जा रहा है। यहां पर 9वीं और 12वीं तक के छात्रों के लिए आज यानी 21 दिसंबर से क्लास शुरू करवाने का फैसला किया गया है। लेकिन सरकार ने मेडिकल सर्टिफिकेट लाना अनिवार्य कर दिया है।

यह भी पढ़ें: मिडिल क्लास फैमिली का लड़का ऐसे बना महान गणितज्ञ, जानिए रामानुजन के बारे में

असम और झारखंड के बच्चों के लिए कब शुरू होंगी क्लासेस

इन राज्यों के अलावा असम में 1 जनवरी से स्कूल, कॉलेज व अन्य शिक्षण संस्थानों को खोलने का फैसला किया गया है। शैक्षणिक संस्थानों पर से सभी तरह के प्रतिबंध हटा लिए जाएंगे। वहीं झारखंड की बात की जाए तो यहां पर सिर्फ 10वीं, 12वीं तक के बच्चों की कक्षा शुरू करने की इजाजत दी गई है। इसके साथ ही सरकारी ट्रेनिंग संस्थान भी खोले जाएंगे और डेंटल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज और मेडिकल कॉलेज में भी पढ़ाई शुरू की जाएगी।

वहीं मध्य प्रदेश में 1 जनवरी 2021 से उच्च शिक्षा संस्थान खोलने का फैसला किया गया है। सरकार द्वारा इस बारे में जानकारी दी गई है। 10वीं, 12वीं क्लास के बच्चों की बात की जाए तो 18 दिसंबर 2020 से ही छात्र-छात्राओं के लिए स्कूलों को खोला जा चुका है।

यह भी पढ़ें: चीन सेना की घुसपैठ: बिना वर्दी पहुंचे भारत के इस गांव, लोगों ने किया ऐसा हश्र

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News