17,500 करोड़ रुपए: शिवराज सरकार ने 10 माह में इतना लिया कर्ज, फिर दोहराएगी

वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि कर्ज लेना एक निरंतर प्रक्रिया है क्योंकि चिकित्सा, शिक्षा, कृषि, आपदा जैसी चीजों पर खर्च होता है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार किसानों, गरीबों और आम आदमी सभी का ध्यान रखती है उन्होंने यह बताया कि कई जन हितैषी योजना हम चला रहे हैं।

Update: 2021-01-20 07:49 GMT
17,500 करोड़ रुपए: शिवराज सरकार ने 10 माह में इतना लिया कर्ज, फिर दोहराएगी photos (social media)

मध्यप्रदेश : शिवराज सरकार (Shivraj government) एक बार फिर कर्ज (Loan) लेने जा रही है। आपको बता दें कि इस सरकार ने एक बार 1 करोड़ का लोन ले रही है। इससे पहले भी इस सरकार ने कई लोन लिए हैं। शिवराज सरकार का यह इस साल का पहला कर्ज है। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने इस कर्ज को लेने की कई वजह बताई है। वही मंत्री सारंग ने कमलनाथ पर निशाना साधा है।

जन हितैषी योजना का आम आदमियों को मिलेगा लाभ

वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि कर्ज लेना एक निरंतर प्रक्रिया है क्योंकि चिकित्सा, शिक्षा, कृषि, आपदा जैसी चीजों पर खर्च होता है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार किसानों, गरीबों और आम आदमी सभी का ध्यान रखती है उन्होंने यह बताया कि कई जन हितैषी योजना हम चला रहे हैं। इस बजट में सभी का ध्यान रखा जाएगा। यह संबल जन हितैषी योजना है इस योजना से अंतिम व्यक्ति तक सभी को लाभ पहुंचेगा।

कमलनाथ सरकार पर निशाना

मंत्री विश्वास सारंग ने सरकार के फिर से कर्ज लेने पर कहा कि हमारी सरकार में जो कर्ज लिया जाता है उसका सदुपयोग किया जाता है। हमने आर्थिक अनुशासन कायम किया है। आपको बता दें कि कांग्रेस सरकार ने 20 से 30 करोड़ का कर्ज लिया और उस कर्ज का उपयोग कमलनाथ और मंत्रियों के बंगले सजाने के लिए किया गया।

यह भी पढ़ें: BJP का प्लान: ममता के खिलाफ उतारेगी इस दिग्गज को, नंदीग्राम से ये होंगे प्रत्याशी

2 लाख 8 हजार करोड़ का कर्ज

कर्ज लेने का ये पिछले साल अप्रैल से से लेकर अब तक 18 वां मौका है। जब शिवराज सरकार कर्ज की मांग कर रही है। आपको बता दें कि शिवराज सरकार इस बार 1 करोड़ रुपये का कर्ज ले रही है। वहीं बीजेपी सरकार ने 10 माह के कार्यकाल में 17,500 करोड़ रुपये कर्ज ले चुकी है। इस तरह मध्यप्रदेश सरकार अब तक कुल कर्ज 2 लाख 8 हजार करोड़ रुपये ले चुकी है। बताया जा रहा है कि मध्यप्रदेश सरकार मार्च 2021 तक 1373 करोड़ रुपये का कर्ज ले सकती है।

यह भी पढ़ें: भट्टा -पारसौल और नड्डा के बहाने राहुल ने याद दिलाया भाजपा का किसान प्रेम

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News