Solar Eclipse Today: 2 अक्टूबर का सूर्य ग्रहण, जानिये कितना खतरनाक है ये

Solar Eclipse Today: भारत में यह ग्रहण नहीं दिखेगा, इसलिए इस ग्रहण का कोई धार्मिक प्रभाव नहीं होगा और इस दौरान पूजा-पाठ या अन्य धार्मिक कार्यों में कोई बाधा नहीं आएगी।

Update:2024-10-02 07:50 IST

Solar Eclipse Today (Pic: Social Media)

Solar Eclipse Today: साल का आखिरी सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2024) आज, 2 अक्टूबर 2024 को लगने वाला है। लेकिन बात शुरू करने से पहले ही बता दें कि भारत में यह सूर्य ग्रहण नहीं दिखेगा। जिस कारण भारत में इसका सूतक काल भी नहीं होगा। अब क्योंकि यह सूर्यग्रहण सर्वपितृ अमावस्या के दिन और नवरात्रि शुरू होने के एक दिन पहले लग रहा है। इसलिए इस ग्रहण का खगोलीय और धार्मिक दोनों महत्व हैं। ऐसे में लोगों के मन में कई सवाल हैं; जैसे कि क्या यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखेगा? क्या इसके कारण सूतक काल माना जाएगा? क्या गर्भवती महिलाओं को इसे देखने से बचना चाहिए। आइए, इन सभी सवालों का जवाब सरल और विस्तार से जानते हैं.

सूर्य ग्रहण कब से कब तक?

भारतीय समय के अनुसार, सूर्य ग्रहण दो अक्टूबर की रात 9:12 बजे से शुरू होगा, इसका मध्य रात्रि 12:15 बजे होगा यानी अंग्रेजी तारीख के हिसाब से तीन तारीख लग जाएगी और यह 3 अक्टूबर की सुबह 3:17 बजे यानी भोर में समाप्त होगा।

क्या नंगी आंखों से सूर्य ग्रहण देख सकते हैं?

भारत में चूंकि ग्रहण नहीं दिखेगा तो यहां किसी को दिखेगा भी नहीं। लेकिन सूर्य ग्रहण नंगी आंखों से नहीं देखना चाहिए।

सूतक काल लगेगा या नहीं?

साफ शब्दों में कहें तो भारत में चूंकि यह ग्रहण नहीं दिखेगा, इसलिए इस ग्रहण का कोई धार्मिक प्रभाव नहीं होगा और इस दौरान पूजा-पाठ या अन्य धार्मिक कार्यों में कोई बाधा नहीं आएगी। 2 अक्टूबर 2024 को धार्मिक कार्य और श्राद्ध बिना किसी बाधा के किए जा सकते हैं। भारत में इस ग्रहण का कोई सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।

यह कौन सा सूर्य ग्रहण है?

यह इस साल का आखिरी और वलयाकार सूर्य ग्रहण है जिसे अंग्रेजी में रिंग ऑफ फायर भी कहते हैं। यह ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा। इसमें सूर्य के पीछे से लपटें जैसी निकलती दिखती है जो एक घेरा बनाती हैं। इस ग्रहण को दक्षिण प्रशांत महासागर, दक्षिणी अमेरिका और दक्षिण अटलांटिक महासागर से देखा जा सकेगा, वैसे यह केवल दक्षिण अमेरिका और चिली और अर्जेंटीना के दूरदराज के हिस्सों से देखा जा सकेगा। आपको बता दें कि 1971 में जब ऐसा ही सूर्यग्रहण लगा था उस समय चंद्रमा ने सूर्य को पूरी तरह ढक लिया था और धरती पर कुछ समय के लिए पूरी तरह अंधकार छा गया था।

क्या भारत में लोगों पर पड़ेगा ग्रहण का असर?

आपको पहले ही बता दिया है कि भारत में यह ग्रहण नहीं दिखेगा इस लिए ग्रहण के दौरान यहां रहने वाले सभी लोगों की सामान्य दिनचर्या रहेगी। शास्त्र सम्मत बात ये है कि ग्रहण जहां लगता है और जहां दिखता है उसी क्षेत्र और क्षेत्र के लोगों पर इसका प्रभाव भी पड़ता है। भारत में यह ग्रहण न दिखने के कारण इसका कोई भी प्रभाव भारतवासियों पर नहीं पड़ेगा। 

Tags:    

Similar News