स्पेशल जेट से आएगा श्रीदेवी का पार्थिव शरीर, आज ही होगा अंतिम संस्कार

Update: 2018-02-25 08:50 GMT

मुम्बई बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा श्रीदेवी का पार्थिव शरीर रविवार की रात 8 बजे के करीब दुबई ये यहां लाया जाएगा और आज ही उनका अंतिम संस्कार होगा । उनका 4 साल की उम्र में निधन हो गया है। वे एक शादी समारोह में शामिल होने दुबई गई थीं। वहां कार्डियक अरेस्ट आने से उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और फिर उनका निधन हो गया।

दुबई के अस्पताल में उनका पोस्टमॉर्टम किया गया । एक्ट्रेस के पार्थिव शरीर को प्राइवेट जेट से मुंबई लाया जाएगा। मुंबई में उनके घर के बाहर फैंस का जमावड़ा है। श्रीदेवी, बेटी जाह्नवी की डेब्यू फिल्म धड़क नहीं देख पाईं। फिल्म इसी साल जुलाई में रिलीज होने वाली है।

श्रीदेवी का पार्थिक शरीर लाने के लिए मुंबई से एक प्राइवेट जेट दुबई रवाना किया जाएगा। वहां कुछ औपचारिकताओं को पूरा कर कपूर परिवार जेट से मुंबई लौटेगा।

प्राइवेट जेट 8 बजे के करीब मुंबई लौटेगा। बोनी कपूर के भाई संजय कपूर ने कहा कि श्रीदेवी को हार्ट अटैक की खबर से वो अचंभित हैं। उन्हें कभी हार्ट जैसी समस्या नहीं थी। श्रीदेवी को दुबई के होटल में शाम 8 बजे हार्ट अटैक की शिकायत हुई।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़ आज ही श्रीदेवी का अंतिम संस्कार होगा। मुंबई पहुंचने पर उनका शव अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा।

दुबई में हो रहे शादी समारोह में श्रीदेवी का पैर बाथरूम में फिसल गया था। वहां वह अचेत हो गईं। उन्हें अस्पताल ले जाया गया तो वहां जाकर पता चला कि उन्हें हार्ट अटैक आया था और इस वजह से उनकी मौत हो गई।

वहीं, दुबई में भारतीय राजदूत नवदीप सूरी ने कहा है कि वे स्थानीय अधिकारियों से संपर्क में हैं। श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को भारत भेजने में हर संभव मदद की जाएगी।

अमिताभ ने श्रीदेवी की मौत से पहले ही एक ट्वीट किया था जो वायरल हो गया है। अमिताभ ने लिखा था कि घबराहट सी हो रही है।

Tags:    

Similar News