पोस्टमार्टम से कांपे लोग: सच्चाई सामने आई तो उड़े होश, कैसे बने सब बेवक़ूफ

एक अजीबोगरीब घटना ने जिले में हड़कंप मचा दिया। जिसके चलते प्रशासन के कार्य पर सवाल खड़े हो रहे हैं। एक खिलौने का उन्हें आभास नहीं हुआ और कार्यवाही शुरू कर दी।

Update: 2020-07-13 09:58 GMT

महाराष्ट्र। एक अजीबोगरीब घटना ने बुलढाणा जिले में हड़कंप मचा दिया। जिसके चलते प्रशासन के कार्य पर सवाल खड़े हो रहे हैं। एक खिलौने का उन्हें आभास नहीं हुआ और कार्यवाही शुरू कर दी। ऐसे में ये सवाल खड़ा होता है कि इस खिलौने को नदी के पास किसने फेंका, और ये शरारत किसकी थी।

ये भी पढ़ें... प्रियंका के हाथ में पार्टी की डोर, सियासी भूचाल को सुलझाने की ली जिम्मेदारी

पुलिस घटनास्थल पर पहुंची

बात ये है कि बुलढाणा जिले के खामगांव तहसील के बोरजवला गांव में एक नदी के पास एक नवजात के पड़े होने की जानकारी पुलिस को मिली। जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और कार्यवाही कर नवजात के शव को खामगांव के सरकारी अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

इस केस में पुलिस अधिकारी एसएल चव्हाण ने बताया कि बोरजवला गांव के पुलिस पाटिल ने जानकारी दी कि मृत बच्चा मिला है, आप आइए। मैं अपने स्टाफ के साथ वहां गया।

ये भी पढ़ें... आ गई बंपर भर्तियां: युवाओं उठो और शुरू हो जाओ, भरेगी खुशियों की झोली

कीचड़ लगने के कारण

इसके बाद वहां पर हमें 7 या 8 माह का मृत बच्चा दिखाई दिया। हमने बॉडी को उठाया तो कुछ लोग शिकायत देने थाने में आए। शरीर को लेकर हम खामगांव अस्पताल पहुंचे। दूसरे दिन सुबह पंचनामा कर दस्तावेज बनाए गए।

मामले में पोस्टमॉर्टम के समय शरीर में से कपास और स्पंज निकलने के बाद समझ में आया कि वह मानवी शरीर नहीं बल्कि प्लास्टिक की गुड़िया है। तब पता चला कि कीचड़ लगने के कारण वह बिल्कुल नवजात बच्चा दिखाई दे रहा था।

ये भी पढ़ें...छह हजार एनकाउंटरः तीन साल में योगी सरकार की उपलब्धि, 122 को ठोंका

पोस्टमॉर्टम

जानकारी देते हुए डॉक्टर वैद्य ने बताया कि 10 जुलाई की सुबह एक नवजात बच्चे के शव पोस्टमॉर्टम के लिए लाया गया था। मैं तुरंत वहां पहुंचा।

आगे बताते हुए मैंने उसकी छानबीन की तो पता चला कि वह मानव शरीर नहीं बल्कि प्लास्टिक का खिलौना है, क्योंकि उसके अंदर से स्पंज और मिट्टी निकली, ऐसा केस मैंने अब तक नहीं देखा था और इसकी तुरंत जानकारी पिपलगांव राजा पुलिस को दी गई। फिलहाल एक अनदेखी के चलते इतनी बड़ी गलतफहमी हो गई।

ये भी पढ़ें...कांग्रेस नेता पीएल पुनिया बोले- सचिन पायलट अब बीजेपी में हैं

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News