Maharashtra Accident: ठाणे में बड़ा दर्दनाक हादसा, हाईवे निर्माण कार्य में जुटे मजदूरों पर गिरी गर्डर लॉन्चिंग मशीन, 16 की मौत

Maharashtra Accident News: सरलांबे में बन रहे पुल से एक गर्डर लॉन्चिंग मशीन नीचे गिर गई, जिससे 15 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन जख्मी बताए जा रहे हैं।

Update: 2023-08-01 02:15 GMT
Maharashtra Accident (photo: social media )

Maharashtra News: महाराष्ट्र के ठाणे से एक बेहद ही मन को विचलित कर देने वाली खबर आई है। ठाणे के शाहपुर के पास समृद्धि एक्सप्रेस हाईवे पर सोमवार देर रात भीषण हादसा हो गया। सरलांबे में बन रहे पुल से एक गर्डर लॉन्चिंग मशीन नीचे गिर गई, जिससे 16 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन जख्मी बताए जा रहे हैं। जिन्हें आनन फानन में अस्पताल पहुंचाया गया है। रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी टीम का कहना है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

लोकल पुलिस ने बताया कि सोमवार देर रात समृद्धि एक्सप्रेस हाईवे के तीसरे चरण का निर्माण कार्य चल रहा था। जिसमें गर्डर लॉन्चिंग मशीन का इस्तेमाल पुल तैयार करने के लिए किया जा रहा था। इस दौरान करीब 100 फीट ऊपर से अचानक मशीन नीचे गिर गई। पुल के नीचे काम कर रहे मजदूरों को वहां से हटने का मौका तक नहीं मिला। भारी भरकम मशीन के नीचे कई मजदूर दब गए। जिनमें से 16 ने तो मौके पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। फौरन पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम को रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए घटनास्थल की ओर रवाना किया गया। रात से बचाव अभियान जारी है। मलबे के नीचे दबे मजदूरों को निकालने की कवायद जारी है। ठाणे एसपी के मुताबिक, अभी तक 15 लाशें निकाली जा चुकी हैं, जिन्हें पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं, तीन अन्य घायलों को शाहपुर तालुका के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

क्या है समृद्धि एक्सप्रेस हाईवे ?

समृद्धि एक्सप्रेस हाईवे महाराष्ट्र के दो बड़े शहरों राजधानी मुंबई और नागपुर को जोड़ने वाला 701 किमी लंबा एक्सप्रेस वे है। इसका पूरा नाम नाम हिंदू हृदयसम्राट बालासाहेब ठाकरे महाराष्ट्र समृद्धि महामार्ग है। जो नागपुर, वाशिम, वर्धा, अहमदनगर, बुलढाणा, औरंगाबादा, अमरावती, जालना, नासिक और ठाणे समेत 10 जिलों से होकर गुजरता है।

Tags:    

Similar News