Uttarakhand News: उत्तराखंड को मिली पहली महिला मुख्य सचिव, जर्नलिज्म से शुरु किया था सफर

Uttarakhand News: सरकार ने 1988 बैच की आईएएस अधिकारी और वर्तमान में अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को राज्य के नए मुख्य सचिव के रूप में चयन करने का निर्णय लिया गया है।

Written By :  Aakanksha Dixit
Update: 2024-01-31 11:15 GMT

उत्तराखंड की पहली महिला मुख्य सचिव राधा रतूड़ी source : social media 

Uttarakhand News: राज्य सरकार ने 1988 बैच की आईएएस अधिकारी और वर्तमान में अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को राज्य के नए मुख्य सचिव के रूप में चयन करने का निर्णय लिया है। इसके संबंध में आज आदेश जारी किए जाएंगे। डॉ. एसएस संधु की सेवानिवृत्ति के बाद राधा रतूड़ी ने अपर मुख्य सचिव का कार्य संभाला था और अब उनका नए मुख्य सचिव के रूप में चयन किया गया है। आईएएस रतूड़ी दोपहर बाद पदभार संभालेंगी। इस समय वह अपर मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री का दायित्व देख रही हैं।

उत्तराखंड की पहली महिला मुख्य सचिव

राधा रतूड़ी जी पदभार ग्रहण करने के बाद राज्य की पहली महिला मुख्य सचिव होंगी। इससे पहले, 1973 बैच की आईपीएस अधिकारिका कंचन चौधरी भट्टाचार्य वर्ष 2004 में राज्य की पहली महिला डीजीपी बनी थीं।

पत्रकारिता से की थी करियर की शुरुआत

पत्रकारिता में अपना सफर शुरू करने वाली राधा रतूड़ी आज उत्तराखंड के एक गौरवपूर्ण पद पर कदम रखने जा रही है। मध्य प्रदेश की बेटी और उत्तराखंड की बहू, राधा रतूड़ी, अपनी सादगी और नम्र स्वाभाव के लिए जानी जाती हैं। उनका सफर पत्रकारिता से शुरू होकर इंडियन इनफॉरमेशन सर्विस और इंडियन पुलिस सर्विस के बाद इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस तक पहुंचा। उत्तराखंड की धामी सरकार ने राधा रतूड़ी को पहली महिला मुख्य सचिव के रूप में नियुक्त किया है। उन्होंने मुंबई से पोस्ट ग्रेजुएट कम्युनिकेशन का कोर्स किया है और इंडियन एक्सप्रेस में ट्रेनिंग ली है। इसके बाद उन्होंने इंडिया टुडे मैगजीन में भी काम किया है। 1985 में पोस्ट ग्रेजुएशन के साथ ही पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करने की तैयारी के साथ ही उन्होंने सिविल सर्विसेज में जाने का निर्णय लिया। राधा रतूड़ी के पिताजी, बीके श्रीवास्तव, सिविल सर्विस में सेवानिवृत्त रहे हैं।

लम्बे समय से प्रशासनिक सेवा में दें रहीं अपना योगदान

आईएएस अधिकारी राधा रतूड़ी ने अपने 36 वर्षों के इस कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण पदों पर योगदान किया है। उन्होंने महिला सशक्तिकरण के अपर मुख्य सचिव, राज्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी, और देहरादून के जिलाधिकारी जैसे महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सशक्त भूमिका निभाई है।

Tags:    

Similar News