नए साल में सर्दी का सितम: ठिठुरते हुए होगा जश्न, दिल्ली में इतना गिरा पारा

अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 16.4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 3.5डिग्री सेल्सियय दर्ज किया गया। 

Update: 2020-12-31 05:29 GMT
हड्डियां कंपा देने वाली ठंड के साथ मनेगा नए साल का जश्न, दिल्ली में आज पारा 3 डिग्री तक पहुंचने के आसार

दिल्ली: अब सर्दी ने अपना असली रुप दिखाना शुरू कर दिया है। पूरा देश ठंड की चपेट में आ गया है।मैदानी इलाकों में चल रही बर्फीली हवाओं ने दिल्ली में ठंड के टॉर्चर को बढ़ा दिया है। अब लोगों के नए साल का जश्न हाड़ कंपा देने वाली ठंड के साथ मनेगा। मौसम विभाग ने साल के अंतिम दिन यानी आज न्यूनतम पारा तीन डिग्री तक पहुंचने की संभावना व्यक्त की है। बुधवार को भी हाड़ गला देने वाली ठंड ने परेशान किया। ठंड बढ़ने के कारण न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ठंड बढने की संभावना

मौसम विभाग ने चातवनी दी है नए साल की पूर्व संध्या पर ठंड बढने की संभावना है। इसका मुख्य कारण है कि मैदानी इलाकों में शुष्क और बर्फीली हवाएं चल रही हैं। बुधवार को न्यूनतम केसाथ-साथ अधिकतम तापमान में भी गिरावट हुई। अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 16.4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 3.5डिग्री सेल्सियय दर्ज किया गया।

यह पढ़ें...पश्चिम बंगाल: सुवेंदु के बाद अब परिवार भी होगा भगवामय, 40 सीटों पर पड़ेगा असर

आज का तापमान

अधिकतम तापमान: 16.4 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान: 3.5 डिग्री सेल्सियस, 31 दिसंबर को सूर्यास्त: शाम 5:35 मिनट, 01 जनवरी को सूर्योदय: सुबह 7:14 मिनट।

न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज

बीते मंगलवार को न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इससे पहले 20 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो कि इस सीजन का अब तक का सबसे कम तापमान है। मौसम विभाग मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने पर शीत लहर की घोषणा करता है। गंभीर शीत लहर तब होती है जब न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस या उससे कम होता है।

यह पढ़ें...मोदी सरकार का New Year Gift, खाते में आज आएगा इतना पैसा, अभी करें चेक

 

रुक-रुक कर बारिश

विभाग के अनुसार पश्चिमी हिमालय से आने वाली ठंडी हवाओं से मैदानी इलाकों में रुक-रुक कर बारिश कर रही है। इससे उत्तर भारत में न्यूनतम तापमान में गिरावट आ रही है। दो जनवरी से अधिकतम तापमान व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। पांच जनवरी तक अधिकतम तापमान 21 डिग्री व न्यूनतम तापमान सात से नौ डिग्री के बीच बने रहने का अनुमान है। इस दौरान हल्की बारिश भी हो सकती है। पूर्वानुमान: आसमान साफ रहेगा, सुबह के समय घना कोहरा रहने की संभावना है। शीत लहर की स्थिति रहेगी।

Tags:    

Similar News