लॉकडाउन बढ़ाने पर राज्य सरकारों ने लिया ये फैसला, जानें यहां

तमाम प्रयासों के बाद भी देश में तेजी से कोरोना का प्रसार हो रहा है। रोज हजारों की संख्या में नए मामले सामने आ रहे हैं। जिसके बाद से ऐसी कई अफवाह आ रही हैं सरकार कोरोना वायरस के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए 15 जून से एक बार फिर लॉकडाउन लागू करने वाली है। 

Update: 2020-06-12 10:12 GMT

नई दिल्ली: तमाम प्रयासों के बाद भी देश में तेजी से कोरोना का प्रसार हो रहा है। रोज हजारों की संख्या में नए मामले सामने आ रहे हैं। जिसके बाद से ऐसी कई अफवाह आ रही हैं सरकार कोरोना वायरस के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए 15 जून से एक बार फिर लॉकडाउन लागू करने वाली है।

क्या महाराष्ट्र में फिर से बढ़ेगा लॉकडाउन?

बता दें कि दिल्ली और तमिलनाडु के बाद अब महाराष्ट्र में एक बार फिर से इस तरह की अटकलों ने जन्म ले लिया है। ऐसा कहा जा रहा है कि महाराष्ट्र में 15 जून से लॉकडाउन बढ़ाया सकता है। हालांकि सीएम उद्धव ठाकरे का कहना है कि राज्य में लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा।

यह भी पढ़ें: भारत से कांपा पाकिस्तान: सेना से हाथ जोड़ कर मांगी भीख, हार गए इमरान

मुख्यमंत्री कार्यालय ने दी जानकारी

उद्धव ठाकरे के कार्यालय की तरफ से किये गये ट्वीट में कहा गया है कि – ‘महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री कार्यालय ने जानकारी दी कि लॉकडाउन की फिर से घोषणा नहीं की जाएगी। किसी तरह की अफवाहों पर ध्यान ना दें। साथ ही उन्होंने लोगों से ये भी अपील की है कि भीड़ वाली जगहों पर जाने से बचें और सरकारी नियमों का पालन करें।



महाराष्ट्र में अब तक करीब एक लाख मामलों की पुष्टि

आपको बता दें गुरुवार को महाराष्ट्र में कोरोना वायरस महामारी के 3,607 नये मामले सामने आए हैं। जिसके बाद से यहां मामलों की संख्या 97,648 हो गई। जो पूरे देश का करीब चालीस फीसदी है। ये अकेले आंकड़े सिर्फ महाराष्ट्र के ही हैं।

यह भी पढ़ें: CM योगी का बड़ा एलान: गरीब बच्चों के लिए विद्या योजना, मिलेंगे इतने रुपये हर महीने

दिल्ली और तमिलनाडु में बढ़ेगा लॉकडाउन?

ना केवल महाराष्ट्र बल्कि दिल्ली और तमिलनाडु में भी लॉकडाउन बढ़ाए जाने की अफवाहें हर तरफ फैली हुई हैं। दिल्ली में तेजी से बढ़ते कोरोना वायरस के मामले के चलते अटकलें लगाई जा रही थीं कि सख्ती के लिए एक बार फिर लॉकडाउन को लगाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: चीन को ललकारा: इस भाजपा संसद ने दिया मुंहतोड़ जवाब, जमकर हो रही तारीफ

हालांकि शुक्रवार को दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा है कि दिल्ली में लॉकडाउन को नहीं बढ़ाया जाएगा। वहीं इन अफवाहों पर तमिलनाडु सरकार ने भी अपना रुख स्पष्ट किया है और लॉकडाउन की बातों को सिर्फ अफवाह बताया है।

इन तीनों राज्यों में रिकॉर्ड तोड़ आ रहे मामले

बता दें कि महाराष्ट्र, दिल्ली और तमिलनाडु ऐसे तीन राज्य है, जहां पर हर रोज हजारों की संख्या में नए मामले सामने आ रहे हैं। कल तो दिल्ली में 1800 से ज्यादा रिकॉर्ड केस आए। ऐसे में लोग के मन में यह सवाल था कि क्या फिर से लॉकडाउन बढ़ाया जाएगा, जिसका सरकारों ने जवाब दे दिया है।

यह भी पढ़ें: भारतीयों को तगड़ा झटका: ट्रंप ले सकते हैं ये बड़ा फैसला, होगा भारी नुकसान

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News