महिला ने की 6 साल की बेटी को जलाने की कोशिश, वजह जानकर रह जाएंगे दंग

देश में आए दिन हो रहे लड़कियों और महिलाओं के साथ रेप और हत्या के बाद खौफ में एक मां ने अपनी बेटी के साथ कुछ ऐसा करने की कोशिश की जिसे सुनकर आप सब दंग रह जाएंगे। दिल्ली में सफदरजंग अस्पताल के बाहर उन्नाव रेप पीड़िता की मौत के बाद प्रदर्शन कर रही एक महिला ने अपनी 6 साल की बेटी पर पेट्रोल छिड़क दिया।

Update: 2019-12-07 11:49 GMT

नई दिल्ली: देश में आए दिन हो रहे लड़कियों और महिलाओं के साथ रेप और हत्या के बाद खौफ में एक मां ने अपनी बेटी के साथ कुछ ऐसा करने की कोशिश की जिसे सुनकर आप सब दंग रह जाएंगे। दिल्ली में सफदरजंग अस्पताल के बाहर उन्नाव रेप पीड़िता की मौत के बाद प्रदर्शन कर रही एक महिला ने अपनी 6 साल की बेटी पर पेट्रोल छिड़क दिया।

पुलिस ने सूझबूझ से किसी तरह से बच्ची को बचा लिया और वहां से हटाकर इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया है। इसके साथ ही महिला को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

यह भी पढ़ें…उन्नाव: रेप पीड़िता के परिवार से प्रियंका ने की मुलाकात, अखिलेश का धरना खत्म

महिला को हिरासत में लेकर पुलिस पुछताछ कर रही है। महिला ने बोतल से अपनी बेटी के ऊपर पेट्रोल डाला, इससे पहले कि वो कुछ कर पाती, पुलिस ने बच्ची को उससे अलग कर दिया। बच्ची की आंख में दिक्कत आई है।

बच्ची का इलाज अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है। उन्नाव रेप मामले की पीड़िता की शुक्रवार रात मौत हो गई। इसके बाद एक महिला सफदरजंग अस्पताल के बाहर प्रदर्शन कर रही थी।

यह भी पढ़ें…हैवानियत से दहला यूपी! किसी की लूटी गई आबरू, तो किसी को जलाया जिंदा

इसी प्रदर्शन के दौरान उसने अपनी ही छह साल की बेटी पर पेट्रोल डालकर उसे आग लगाने की कोशिश की। हालांकि पुलिस ने उसे यह करते हुए देख लिया और उसको तुरंत पकड़ लिया गया और महिला आग नहीं लगा पाई।

यह भी पढ़ें…उन्नाव गैंगरेप पीड़िता ने तोड़ा दम, जानिए किसने क्या बोला?

महिला ने कहा कि अगर बच्ची बड़ी होकर रेप का शिकार बने और कोई और उसे जलाए। ऐसे में उससे अच्छा है आज मैं ही उसे जला दूं। महिला ने यह भी कहा है कि उसके साथ भी रेप हुआ है, लेकिन सालों बीतने के बाद भी उसे इंसाफ नहीं मिला है। रिपोर्ट में पुलिस ने कहा है कि महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त है।

उन्नाव गैंगरेप की पीड़िता को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती किया था। पीड़िता को एयरलिफ्ट करके लखनऊ से दिल्ली लाया गया था। पीड़िता का शरीर 95 फीसदी जल चुका था। सफदरजंग अस्पताल में पीड़िता का निधन हो गया।

Tags:    

Similar News