Weight Loss Tips: गुड़गांव की महिला का कमाल, रोज परांठे खाकर घटाया 27 किलो वजन

Weight Loss Tips: गुड़गांव की एक महिला ने सोशल मीडिया पर अपना वजन घटाने का सफर शेयर करते हुए बताया कि सिर्फ पराठे खाने से उसने 27 किलो वजन कम किया।

Update: 2023-05-24 15:41 GMT
Weight Loss (Image Credit-Social Media)

Weight Loss Tips: कभी कभी वजन कम करना काफी तनावपूर्ण होता है और कई लोगों के लिए विशेष रूप से गर्भावस्था के बाद ये एक अत्यंत कठिन हो सकती है। ये कहानी गुरुग्राम की उस महिला की है जिसने प्रेग्नेंसी के बाद 27 किलो वजन कम किया और इसमें जो सबसे चौकाने वाली बात है वो ये है कि उसने ऐसा अपनी डाइट में परांठे शामिल करने से किया। आइये जानते हैं क्या है पूरा माजरा।

गुड़गांव की एक महिला ने रोज परांठे खाकर प्रेग्नेंसी के बाद घटाया 27 किलो वजन

डॉक्टर्स हमेशा ही ऑयली चीज़ों को अपनी डाइट से हटाने की सलाह देते हैं। जो सही भी है अधिक चिकना न सिर्फ हमारे वज़न को बढ़ाता है बल्कि आपके हार्ट और लिवर जैसे कई अंगों को नुकसान पंहुचा सकता है। लेकिन गुरुग्राम की इस महिला ने पराठे खाकर अपना वज़न कम किया है। दरअसल पराठों को आमतौर पर तैलीय और अस्वास्थ्यकर भोजन कहा जाता है और उचित वजन घटाने वाले आहार के दौरान इससे बचने की उम्मीद की जाती है, वहीँ हरियाणा की यह महिला, जो 85 किलो की थी, उसने वजन घटाने वाले आहार के बाद पराठा खाकर 58 किलो तक अपना वज़न कर लिया।

मीडिया से बात करते हुए, 35 वर्षीय महिला अनु बथला ने अपने वजन घटाने के बदलाव के बारे में बात की, जहां उन्होंने अपनी डाइट में परांठे खाकर 27 किलो वजन कम किया। रिपोर्ट्स ने महिला का नाम अनु बताया है जिन्होंने गर्भावस्था के बाद बहुत अधिक वजन बढ़ने के बारे में बात की, जिसके लिए बहुत सी महिलाएं संघर्ष करती हैं। अनु ने कहा कि अपने बच्चे को जन्म देने के बाद, और कोविड महामारी की चपेट में आने के बाद और इसके बाद वो घर से काम कर रही थी, उनके लिए ऐसे मं अपने वजन पर नज़र रखना मुश्किल था और धीरे धीरे पेट की चर्बी बहुत बढ़ गई, और वो 85 किलो की हो गई।

आखिरकार, उन्होंने खुद को संभाला और वजन घटाने की यात्रा शुरू करने का फैसला किया। सख्त आहार, जिसमें पराठे भी शामिल थे, का पालन करते हुए उन्होंने 2 साल के अंतराल में 27 किलोग्राम वजन कम किया। अनु का पसंदीदा भोजन पराठा है और उसने अपने वजन घटाने के आहार में इसका एक स्वस्थ संस्करण शामिल करने का फैसला किया।

अनु ने कहा कि उन्होंने की वो अपने दिन की शुरुआत एक कप गर्म ब्लैक कॉफी या ग्रीन टी के साथ सुबह एक लीटर पानी पीकर करती हैं। अपने सुबह के तरल आहार के बाद, वो रोजाना एक से दो घंटे के लिए इंटेंस वर्कआउट करती हैं जो अब उनकी दिनचर्या का अहम हिस्सा है।

चूंकि पराठा उनका पसंदीदा भोजन है, इसलिए उन्होंने एक स्वस्थ विकल्प चुनने का फैसला किया और कहा कि वो रिफाइंड तेल या मक्खन का उपयोग किए बिना बाजरा और गेहू के पराठे बनाए। उन्होंने पराठों के लिए कम वसा वाले तेल का इस्तेमाल किया और उन्हें अपने आहार में स्थिर रखा, जिससे उन्होंने अपना वजन कम किया। इसके अलावा वो नियमित अंतराल पर पनीर, दालें, अनाज और चावल जैसे प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थों पर निर्भर रहती थीं, साथ ही अपनी कैलोरी में कटौती करती रहतीं हैं।

नोट: ये आर्टिकल में विशेषज्ञों द्वारा दी गयी जानकारी के आधार पर लिखा गया है। न्यूज़ट्रैक इसकी प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Tags:    

Similar News