PM नरेंद्र मोदी का राष्ट्र के नाम संदेशः माकपा -TMC ने चुनाव आयोग में की शिकायत

ऑपरेशन शक्ति पर पीएम नरेंद्र मोदी का राष्ट्र के नाम संदेश पर कई पार्टियों ने आपत्ति जातायी है।मामला चुनाव आयोग पहुंच गया है। कई पार्टियों ने इस पर ऐतराज जताते हुए चुनाव आयोग से पूछा है कि आखिर पीएम को इसकी घोषणा करने की इजाजत क्यों दी गई?

Update: 2019-03-27 13:16 GMT

नई दिल्ली: ऑपरेशन शक्ति पर पीएम नरेंद्र मोदी का राष्ट्र के नाम संदेश पर कई पार्टियों ने आपत्ति जातायी है।मामला चुनाव आयोग पहुंच गया है। कई पार्टियों ने इस पर ऐतराज जताते हुए चुनाव आयोग से पूछा है कि आखिर पीएम को इसकी घोषणा करने की इजाजत क्यों दी गई?



यह भी पढ़ें.......PM मोदी ने मिशन शक्ति से जुड़े वैज्ञानिकों से बातचीत की, बधाई दी

सीताराम येचुरी ने चुनाव आयोग को पत्र लिखा

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के नेता सीताराम येचुरी ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर कहा है कि यह चुनाव आचार सहिंता का उल्लंघन है। टीएमसी और उपेंद्र कुशवाहा की आरएलएसपी ने भी पीएम के राष्ट्र के नाम संबोधन पर ऐतराज जताया है।

यह भी पढ़ें.......अंतरिक्ष में भारत ने लहराया परचम, बना चौथा स्पेस पॉवर

येचुरी ने अपने पत्र में लिखा कि इस तरह का मिशन देश को आमतौर पर रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) बताता है, लेकिन इस बार प्रधानमंत्री ने इसको लेकर राष्ट्र के नाम संबोधन किया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी खुद लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार हैं। ऐसे में चुनाव आचार सहिंता लागू होने के बाद उनको इसकी इजाजत कैसे दी जा सकती है?

यह भी पढ़ें.....वादों को पूरा नहीं करने के लिए BJP को याद किया जाएगा : चिदंबरम

भाजपा द्वारा देश को मुद्दों से भटकना ही है-उपेंद्र कुशवाहा

वहीं उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि मिशन शक्ति की सफलता का श्रेय अंतरिक्ष अनुसंधान एवं विकास में वर्षों से अनवरत परिश्रम कर रहे वैज्ञानिकों को जाता है। इसकी घोषणा भी नेतृत्व कर रहे वैज्ञानिक द्वारा ही होनी चाहिए थी। PM मोदी जी के द्वारा इसकी घोषणा, अचार संहिता का उलंघन व भाजपा द्वारा देश को मुद्दों से भटकना ही है।

यह भी पढ़ें.....‘मिशन शक्ति’ के लिए UPA सरकार ने नहीं दी इजाजत: अरुण जेटली

तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि मिशन शक्ति एक राजनीतिक घोषणा है।

यह भी पढ़ें.....अंतरिक्ष में भारत ने दुनिया को दिकाई ताकत, जानिए क्या है ऐंटी सैटलाइट मिसाइल

लो अर्थ ऑर्बिट(एलईओ) में एक सैटलाइट को मार गिराया

पीएम नरेंद्र मोदी ने बुधवार को देशवासियों को संबोधित किया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने बताया कि भारत ने अंतरिक्ष में बड़ी कामयबी हासिल करते हुए लो अर्थ ऑर्बिट(एलईओ) में एक सैटलाइट को मार गिराया है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि आज कुछ ही समय पहले बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

यह भी पढ़ें.....3 भारतीय 7 दिनों के लिए जाएंगे अंतरिक्ष, गगनयान प्रोजेक्ट के लिए 10 हजार करोड़ मंजूर

भारत ने अंतरिक्ष में ये उपलब्धि हासिल की है, अमेरिका, चीन और रूस के बाद ऐसा करने वाला भारत चौथा बड़ा देश बन गया है। अंतरिक्ष में 300 किलोमीटर की दूरी पर सैटलाइट को मार गिराने के इस अभियान को ‘मिशन शक्ति’ नाम दिया गया था। इस अभियान की सफलता के साथ ही भारत दुनिया में चौथी अंतरिक्ष महाशक्ति बन गया है, जिसके पास अंतरिक्ष में भी युद्धक क्षमता है।

Tags:    

Similar News