पार्टी के बड़े नेता ने कहा कि 'टूट जाएगा सपा-बसपा गठबंधन'

सपा ने राजनैतिक स्वार्थ के लिए आत्मसम्मान को गिरवी रखकर बसपा से गठबंधन किया है। उन्होंने कहा कि यह गठबंधन भी अधिक दिन चलने वाला नहीं हैं तथा 23 मई इसका आखिरी दिन होगा।

Update:2019-04-29 22:14 IST

लखनऊ: सपा ने राजनैतिक स्वार्थ के लिए आत्मसम्मान को गिरवी रखकर बसपा से गठबंधन किया है। उन्होंने कहा कि यह गठबंधन भी अधिक दिन चलने वाला नहीं हैं तथा 23 मई इसका आखिरी दिन होगा। उसके बाद इस गठबंधन में खटबंधन (खटपट) आरंभ होगा। सपा में भाजपा का सामना करने की क्षमता नहीं रही है।

यह भी पढ़ें... यूपी में विकास कार्य न होने पर कई जगह मतदान का बहिष्कार

उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने लखनऊ में निवाजगंज, पारा, पत्रकारपुरम चौराहा , अवध चौराहा आदि की विशाल जनसभाओं में बसपा व समाजवादी पार्टी पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि यह दोनों अस्तांचल में जाती हुई पार्टियां है। गृहमंत्री राजनाथ सिंह के समर्थन में आयोजित सभाओं में उन्होंने सपा बसपा गठबंधन को जमकर निशाने पर लेते हुए कहा कि यह जनकल्याण के लिए नहीं बल्कि स्वार्थ एवं राजनैतिक अस्तित्व को बचाने के लिए किया गया गठबंधन है। इसकी मियाद भी अब जल्द ही पूरी होने जा रही है।

यह भी पढ़ें...इंटर कालेजों में प्रधानाचार्यों की भर्तियों पर जानकारी तलब

डा. शर्मा ने कहा कि इस गठबंधन में सपा किस प्रकार से शरणागत हुई है इसकी मिसाल हाल की एक रैली में देखने को मिली थी। इस रैली में एक ओर जहां डिम्पल जी ने बसपा नेत्री का पैर छूकर आर्शीवाद लिया वहीं तेज प्रताप ने भी साष्टांग दंडवत किया, पर वहीं बुआ जी का भतीजा नेताजी को देखकर निकल गया पर अभिवादन करना भी जरूरी नहीं समझा। इससे साफ हैं कि सपा अपने राजनैतिक स्वास्थ्य को दुरूस्त करने के लिए न केवल बसपा से राजनीतिक हेल्थ टॉनिक ले रही है।बल्कि अपने अस्तित्व को बचाने के लिए चुनाव लड़ रही है।

यह भी पढ़ें... जानिए सपा ने पुलिस के सबसे बड़े अधिकारी को क्या बताया?

उन्होंने कहा कि आज हुआ चैथे चरण का मतदान भाजपा के लिए शुभंकर बना है। उन्होंने कहा कि अमेठी, रायबरेली, कन्नौज, आजमगढ कहने को तो वीआइपी प्रतिनिधित्व वाले जिले हैं पर विकास कार्यों से कोसो दूर हैं। इनमें वीआईपी क्षेत्र जैसा कोई काम नहीं हुआ है। इन क्षेत्रों के प्रतिनिधि जीतने के बाद क्षेत्र में झांकते ही नहीं है। वहां के लोगों को ऐसा वीआईपी चुनने का दंश झेलना पडता था। पर योगी सरकार के आने के बाद इन क्षेत्रों में विकास कार्य आरंभ हुए है। इन स्थानों पर सडक, बिजली, पानी के जो कुछ भी विकास दिखता है वह योगी सरकार के आने के बाद हुआ है। इसके विपरीत बनारस और लखनऊ अगर पीएम और गृहमंत्री के क्षेत्र हैं तो इनमें विकास के असीमित कार्य हुए हैं।

यह भी पढ़ें... शाहजहांपुर: गठबंधन प्रत्याशी ने दोबारा मतदान कराने की मांग की लेकर किया प्रदर्शन

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जनता को मूलभूत सुविधाएं देने का कार्य मोदी योगी सरकार में हुआ है इसके बावजूद विरोधी कहते हैं कि अच्छे दिन नहीं आए। यही अच्छे दिन है जिसमें लोगों को उनकी जरूरत की सुविधाए मिली हैं। पहले के तीन चरण की तरह ही इस चरण में भी भाजपा ने स्वीप किया है। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय गृहमंत्री ने अटल जी की कर्मभूमि में उनके सपनों को पूरा करने के लिए विकास कार्यों की झडी लगा दी है।

यह भी पढ़ें... प्रदेश के मुख्य सचिव अनूप चंद्र पांडे को अवमानना नेाटिस जारी

इन्होंने आगे कहा कि राजधानी के परिवहन को सुधारने के लिए व विश्वस्तरीय परिवहन सुविधा देने के लिए मेट्रो की शुरुवात की गई है। लखनऊ में अमृत योजना व स्मार्ट सिटी के जरिए आमूलचूल बदलाव की नींव रख दी गई है। विकास का नया इतिहास रचा जा रहा है। राजधानी को मुम्बई दिल्ली जैसे देश के विकसित शहरों की कतार में लाने के लिए कार्य आरंभ करा दिए गए हैं।

 

Tags:    

Similar News