दिल्ली फतह के बाद अब इस राज्य को जीतने की तैयारी में AAP, बनाया ये प्लान

दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Elections) में भारी बहुमत से जीतने के बाद आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की सत्ता से बाहर कदम रखने का फैसला किया है।

Update: 2020-02-23 06:07 GMT

जयपुर: दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Elections) में भारी बहुमत से जीतने के बाद आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की सत्ता से बाहर कदम रखने का फैसला किया है। दरअसल, अब आम आदमी पार्टी राजस्थान की राजनीतिक जमीन में अपनी जड़े मजबूत करने की कवायद में जुट गयी है। इसी कड़ी में पार्टी ने राजस्थान के निकाय और पंचायतीराज चुनाव में शामिल होने का फैसला लिया है। सीएम केजरीवाल ने यहां पूरी ताकत से चुनाव लड़ने और जीतने के लिए आदेश दिए हैं।

राजस्थान निकाय और पंचायतीराज चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी:

आम आदमी पार्टी राजस्थान में होने वाले निकाय और पंचायतीराज चुनाव लड़ेगी। इसके लिए पार्टी राज्य में कई बुनियादी मुद्दों को लेकर अभियान चलाने जा रही है। बताया जा रहा है कि दिल्ली में 'राष्ट्र निर्माण अभियान' अब राजस्थान तक पहुंचेगा। राज्यभर में इसे लेकर यात्रा निकाली जायेगी।

ये भी पढ़ें: LIVE: प्रमोशन में आरक्षण पर आर-पार की लड़ाई, यहां दिख रहा ‘भारत बंद’ का असर

राज्यभर में चलाया जाएगा बड़ा अभियान

जानकारी के मुताबिक, आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी ने शनिवार को राजधानी जयपुर में आयोजित एक बैठक स्थानीय निकाय चुनाव लड़ने का निर्याण लिया। AAP के प्रदेश अध्यक्ष रामपाल जाट की अध्यक्षता में यह बैठक हुई। इस मौके पर दिल्ली चुनाव परिणाम और आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर बधाई प्रस्ताव पारित किया गया। वहीं बैठक में संघठन विस्तार और राज्य के बुनियादी मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में नगर निकाय और पंचायतीराज चुनावों को लेकर भी चर्चा हुई।

ये भी पढ़ें: मायावती को भतीजे पर भरोसा: आकाश आनंद का हुआ यूपी, दी ये बड़ी जिम्मेदारी

आप का कार्यकर्ता सम्मेलन आज , अभियान की होगी शुरुआत:

बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के मतगणना के दिन आम आदमी पार्टी ने राष्ट्र निर्माण अभियान की शुरुआत की थी। इसके तहत आज (रविवार) जयपुर के आदर्श नगर स्थित गीता भवन में आम आदमी पार्टी का प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन होगा, जहां पार्टी राष्ट्र निर्माण अभियान को लॉन्च करेगी। अभियान को लेकर प्रदेश भर में सदस्यता अभियान चलाया जायेगा। इसके पहले पार्टी ने 11 फरवरी को मिस्ड कॉल अभियान लॉन्च किया था, जिसके जरिये प्रदेश भर से अब तक करीब 1.12 लाख लोग AAP से जुड़ चुके हैं।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News