बगैर काम के बजट की बंदरबाट का व्यापार कर रही है भाजपा सरकार: अखिलेश

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी की भाजपा सरकार पर बगैर काम किए बजट की बंदरबाट का व्यापार करने का आरोप लगाया है।

Update: 2023-08-31 09:53 GMT

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी की भाजपा सरकार पर बगैर काम किए बजट की बंदरबाट का व्यापार करने का आरोप लगाया है।

उन्होंने कहा कि बीते बुधवार को जब मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से वाराणसी गये तो उन्हे गड््ढा मुक्त सड़कें तो दिखी नहीं लेकिन यह जरूर पता चल गया कि बिना काम किए भी रकम निकल जाती है।

सपा मुखिया ने कहा कि अब मुख्यमंत्री को टेंडर घोटाला दिखाई देने लगा है। सपा अध्यक्ष ने शुक्रवार को कहा कि पूरे राज्य में सड़कों का बुरा हाल है। ढाई वर्ष में भाजपा सरकार ने पुल-पुलिया तक नहीं बनवाई हैं। भाजपा राज में सपा सरकार के कामों का बार-बार उद््घाटन करने का उत्सव ही चल रहा है।

ये भी पढ़ें...अखिलेश यादव ने योगी सरकार को लेकर ऐसी बात कह सबको चौका दिया

उन्होंने कहा कि आज हालात यह है कि प्रदेश में कानून का राज नहीं है हर तरफ अराजकता का बोलबाला है। राजधानी लखनऊ में दिनदहाड़े हत्या हो रही है। पुलिस मुख्यमंत्री के ठोको निर्देश का पालन करते हुए निर्दोषों को ठोक रही है और जनता को मौका मिलता है तो वह पुलिस को ठोक देती है।

सपा मुखिया ने उत्तर प्रदेश के हालात पर सर्वोच्च न्यायालय की जंगलराज वाली टिप्पणी का जिक्र करते हुए कहा कि अब सर्वोच्च न्यायालय भी उत्तर प्रदेश सरकार से तंग आ चुका हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा का बड़बोला नेतृृत्व लोकतंत्र की सभी मान्यताओं को ताक पर रखकर मनमानी को अपना अधिकार मानता है।

भाजपा सरकार जो सही लगता है वही कानून है, वो स्याह-सफेद चाहे जो भी हो। ध्वस्त कानून व्यवस्था से जनता जिस संत्रास से गुजर रही है, उसकी पड़ताल अब नही होगी तो कब होगी? ढाई वर्ष से भाजपा ने जनता का सिर्फ समय की बर्बादी की है।

लाखों करेाड़ के बजट का क्या हुआ? भाजपा सरकार के अब तक के कार्यकलाप की पूरी जांच होनी चहिए, जनता के सामने उसके चाल चरित्र और चेहरे का सच तब सामने आ जायेगा।

ये भी पढ़ें...अखिलेश यादव का बड़ा बयान, जिम कार्बेट पार्क में सीता ने दिया था लव कुश को जन्म

 

Tags:    

Similar News