साध्वी प्रज्ञा की बिगड़ी तबीयत: तुरंत ले जाया जा रहा मुंबई, हुई ये समस्या

मिली जानकारी के मुताबिक, साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर (Pragya Singh Thakur) का कल यानी शुक्रवार को अचानक रक्त चाप (Blood Pressure) काफी बढ़ गया था जो कि कम ही नहीं हो रहा है। जिसके बाद परेशानी ज्यादा बढ़ने पर उन्हें इलाज के लिए मुंबई ले जाया जा रहा है। 

Update: 2021-03-06 09:30 GMT
साध्वी प्रज्ञा की बिगड़ी तबीयत: तुरंत ले जाया जा रहा मुंबई, हुई ये समस्या

भोपाल: मध्य प्रदेश के भोपाल से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर (Pragya Singh Thakur) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि उनकी तबीयत अचानक खराब होने के बाद उन्हें इलाज के लिए मुंबई ले जाया जा रहा है।

कल से कम नहीं हो रहा ब्लड प्रेशर

मिली जानकारी के मुताबिक, साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर (Pragya Singh Thakur) का कल यानी शुक्रवार को अचानक रक्त चाप (Blood Pressure) काफी बढ़ गया था जो कि कम ही नहीं हो रहा है। जिसके बाद परेशानी ज्यादा बढ़ने पर उन्हें इलाज के लिए मुंबई ले जाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: TMC को कारपोरेट पेशेवरों की पार्टी बताने वाले दिनेश त्रिवेदी भाजपा में हुए शामिल

(फोटो- सोशल मीडिया)

बीते महीने भी हुई थीं अस्पताल में भर्ती

साध्वी प्रज्ञा को चार्टेड के जरिए मुंबई ले जाया जा रहा है। आपको बता दें कि इससे पहले भी भाजपा की सांसद साध्वी प्रज्ञा की तबीयत काफी खराब हो गई थी, जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में दिल्ली के एम्स अस्पताल (AIIMS Hospital) में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था।

यह भी पढ़ें: राहुल का केंद्र पर हमला: कहा- अन्नदाता मांगे अधिकार, सरकार करे अत्याचार!

सांस लेने में हो रही थी परेशानी

दरअसल, बीते महीने साध्वी प्रज्ञा को सांस लेने में तकलीफ होने लगी थी। इस वजह से उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी से सांसद बनने वाली साध्वी प्रज्ञा ने लोकसभा में भोपाल सीट से अपनी किस्मत को आजमाया था। उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को हराया था।

यह भी पढ़ें: बंगाल में भाजपा ने अभी तक नहीं खोले पत्ते, जानिए क्या है इसका कारण

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News