कांग्रेस उम्मीदवार ने भाजपा के सांसद- मेयर के लिए ऐसी बात कह सभी को चौंका दिया

दिलप्रीत सिंह ने कहा की राजधानी में सड़कें गड्ढामुक्त के बजाय गड्ढायुक्त हो गयी हैं। राह चलना दूभर हो गया है। अवारा पशुओं के चलते सड़कों पर रोजाना दुर्घटनाएं हो रही हैं। सड़कों पर जगह-जगह कूड़े के ढेर के चलते बीमारियां फैल रही हैं।

Update: 2023-08-22 10:49 GMT

लखनऊ: विगत तीन दशक से लगातार भाजपा का सांसद लखनऊ से निर्वाचित होता आ रहा है। बहुसंख्यक विधायक एवं नगर निगम के मेयर की कुर्सी पर भाजपा के नेता काबिज हैं, आज समाज में झूठ का मिथ्या प्रचार किया जा रहा है।

प्रदेश की राजधानी जहां विकास से दूर होती जा रही है वहीं सड़क, सफाई, पेयजल, बिजली आदि मूलभूत आवश्यकताओं के लिए तरस रही है। कैण्ट क्षेत्र में यहां के भाजपा विधायकों ने सिर्फ यहां की जनता को धोखा देने का काम किया है।

उक्त बातें राजधानी के कैंट विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार दिलप्रीत सिंह ने बुधवार को एक होटल में आयोजित पत्रकारवार्ता ने पत्रकारों से बातचीत में कही।

दिलप्रीत सिंह ने कहा की राजधानी में सड़कें गड्ढामुक्त के बजाय गड्ढायुक्त हो गयी हैं। राह चलना दूभर हो गया है। अवारा पशुओं के चलते सड़कों पर रोजाना दुर्घटनाएं हो रही हैं। सड़कों पर जगह-जगह कूड़े के ढेर के चलते बीमारियां फैल रही हैं।

राजधानी में मच्छरजनित डेंगू से आईएएस अधिकारी तक उसकी चपेट में हैं और जान पर बन आई है। जनता भाजपा सरकार के झूठ और फरेब से त्रस्त है और बदलाव चाहती है।

ये भी पढ़ें...आप को झटका: कांग्रेस में शामिल हुईं अलका लांबा

डेंगू की बीमारी से लोग अपनी जान गंवा रहे हैं: दिलप्रीत

प्रदेश के मुख्यमंत्री स्वच्छता और गड्ढामुक्त सड़कों के नाम पर जनता से लगातार झूठ बोल रहे हैं और डेंगू की बीमारी से लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। कैण्ट क्षेत्र में सैंकड़ों लोग डेंगू के बुखार से पीड़ित होकर जीवन-मृत्यु से संघर्ष कर रहे हैं।

सत्ता में बैठे लेाग चुनावी जनसभाओं में बड़े-बड़े वादे करते हैं लेकिन आज कैण्ट की जनता खुद को ठगा महसूस कर रही है। आज राजधानीवासी ध्वस्त कानून व्यवस्था के चलते भयभीत हैं। रोजाना कहीं न कहीं हत्या, लूट, डकैती की घटनाएं हो रही हैं। कैण्ट में विगत दिनों एक गरीब की हत्या हो जाने पर आज तक मुआवजा नहीं दिया गया है। युवा वर्ग में निराशा और आक्रोश व्याप्त है।

उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्याशी कैण्ट से लगातार विधानसभा का सदस्य चुना जाता रहा है लेकिन चुनाव जीतने के बाद भाजपा के प्रत्याशी यहां मुड़कर दुबारा नहीं आते हैं।

यहां की जनता से भाजपा के विधायकों का कभी कोई सरोकार नहीं रहा। कैण्ट के लोग सीवर लाइन, जलभराव और बिजली, पेयजल की किल्लत से परेशान है।

इसके बावजूद कैण्ट की जनता ने भाजपा पर अपना बार-बार विश्वास जताया है लेकिन इस बार कैण्ट की जनता ने अपना मन बनाया है कि वह अपना विधायक उसे चुनेगी जो उनके सुख, दुख में शामिल होगा और विकास के लिए सतत प्रयत्नशील रहेगा।

ये भी पढ़ें...देश की सबसे पुरानी पार्टी भयावह दलदल में, बेहाल कांग्रेस का संकटग्रस्त भविष्य

भाजपा सरकार ने जनता को नजरंदाज किया

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में उनके द्वारा किये जा रहे जनसम्पर्क के दौरान आम जनता में कांग्रेस के प्रति काफी रूझान देखने को मिल रहा है और जनता भाजपा की नीतियों और झूठ से आक्रोशित है।

जनता को केन्द्र की साढ़े पांच वर्ष व यूपी की ढाई वर्ष की भाजपा सरकार ने नजरंदाज किया है। बेरोजगारी से युवा परेशान है, मझोले और छोटे व्यापारियों का व्यापार बर्बाद हो चुका है। सत्ता में आने के लिए भाजपा ने झूठ और फरेब का सहारा लिया है। बेहतर कानून व्यवस्था के नाम पर सत्ता में आयी भाजपा सरकार के शासन में आज कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है।

महिलाएं असुरक्षित हैं। भाजपा सरकार सरकारी महकमे को पूरी तरह से इस्तेमाल करके लोकतंत्र को कमजोर करने का प्रयास कर रही है लेकिन जनता अब बीजेपी की नीतियों को जान चुकी हैं।

 

Tags:    

Similar News