Happy Bday PM Modi: मोदी के 6 विवाद! जिन्हें जानकर आपके उड़ जाएंगे होश

छत्तीसगढ़ के बस्तर दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गए थे। तब पीएम मोदी की अगुवानी के समय बस्तर के कलेक्टर अमित कटारिया काला चश्मा पहने हुए थे। तब राज्य सरकार द्वारा उनको प्रोटोकॉल तोड़े जाने का एक नोटिस भी जारी किया गया था।

Update: 2023-05-06 18:08 GMT
Happy Bday PM Modi: मोदी के 6 विवाद! जिन्हें जानकर आपके उड़ जाएंगे होश

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 69वां जन्मदिन मना रहे हैं। जन्मदिन के मौके पर प्रधानमंत्री अपने गृह राज्य गुजरात में हैं। दरअसल जन्मदिन के मौके पर पीएम मोदी हमेशा अपनी मां हीरा बा का आशीर्वाद लेते हैं। इस बार भी वह ऐसा ही करेंगे।

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी का 69वां जन्मदिन, अमित शाह, ममता समेत इन नेताओं ने ऐसे दी बधाई

आज पीएम मोदी का जन्मदिन है। इसलिए आज हम उनसे जुड़े छह विवादों के बारे में आपको बताने वाले हैं। इन विवादों के बारे में जानकार आपको भी हैरानी होगी। ऐसा इसलिए क्योंकि कई लोगों को इस बारे में जानकारी नहीं है कि पीएम मोदी से जुड़े भी कोई विवाद हो सकते हैं।

मोदी के लखटकिया सूट ने बटोरी थी सुर्खियां

लखटकिया सूट को लेकर पीएम मोदी को काफी आलोचनाएं झेलनी पड़ी थीं। अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की भारत यात्रा के दौरान मोदी ने यह सूट पहना था। इसकी खासियत ये थी कि इसमें मोदी का नाम स्वर्णाक्षरों में धारियों में लिखा हुआ था। गुजरात के सूरत में इस सूट की नीलामी भी हुई, जिसमें ये 4.31 करोड़ रुपए में बिका। यह सूट हीरों के कारोबारी हितेश पटेल ने खरीदा था।

Full View

NM प्रिंट शॉल को लेकर मचा बवाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कही और विवाद किया हो या नहीं लेकिन उनके सूट पर विवाद काफी हुआ। फ्रांस दौरे पर पीएम मोदी ने NM प्रिंट शॉल पहना था, जैस्पर बवाल हुआ। शॉल को लेकर मोदी की सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना हुई थी। कहा गया कि मोदी ने अपनी फ्रांस यात्रा के दौरान जो शॉल ओढ़ी थी वो मशहूर विदेशी ब्रांड लुई वितां की है। साथ ही उसमें NM प्रिंट किया गया था।

2002 के गुजरात दंगे

27 फ़रवरी 2002 को अयोध्या से गुजरात वापस लौट कर आ रहे कारसेवकों को गोधरा स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में मुसलमानों की हिंसक भीड़ द्वारा आग लगा कर जिन्दा जला दिया गया। इस हादसे में 59 कारसेवक मारे गये थे।

Full View

यह भी पढ़ें: हवस की आग में बनी हैवान! पति के साथ किया ऐसा खौफनाक काम

रोंगटे खड़े कर देने वाली इस घटना की प्रतिक्रिया स्वरूप समूचे गुजरात में हिंदू-मुस्लिम दंगे भड़क उठे। मरने वाले 1180 लोगों में अधिकांश संख्या अल्पसंख्यकों की थी। इसके लिये न्यूयॉर्क टाइम्स ने मोदी प्रशासन को जिम्मेवार ठहराया। कांग्रेस सहित अनेक विपक्षी दलों ने नरेंद्र मोदी के इस्तीफे की मांग की।

'पहले भारतीय होने पर आती थी शर्म'

पीएम मोदी हाल ही में साउथ कोरिया की यात्रा के दौरान कहा था कि, ‘'पहले आपको भारतीय के तौर पर पैदा होने पर शर्म महसूस होती थी। मगर अब आपको अपने देश का प्रतिनिधित्व करने में गर्व महसूस होता है।’ मोदी के इस बयान के बद उनको सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल होना पड़ा था।

'स्कैम इंडिया' से 'स्किल इंडिया', हुआ था बवाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बयान दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि, ‘भारत की अब छवि स्कैम इंडिया से बदलकर स्किल इंडिया' की हो रही है।’ यही नहीं, पीएम मोदी ने ये भी कहा था कि, ‘जिन्हें गंदगी करनी थी वे गंदगी करके चले गए। हम साफ कर रहे हैं।’ ये सब बयान मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधने के दौरान दिये लेकिन इन सभी बयानों की काफी आलोचना हुई।

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी के बर्थडे पर संजय लीला भंसाली और प्रभास ने दिया ये तौहफा

जब डीएम ने तोड़ा था प्रोटोकॉल

छत्तीसगढ़ के बस्तर दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गए थे। तब पीएम मोदी की अगुवानी के समय बस्तर के कलेक्टर अमित कटारिया काला चश्मा पहने हुए थे। तब राज्य सरकार द्वारा उनको प्रोटोकॉल तोड़े जाने का एक नोटिस भी जारी किया गया था। उनको भी सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया।

Tags:    

Similar News