इस Ex CM ने 'योगी' पर की अभद्र टिप्पणी, बीजेपी नेताओं को बताया रेपिस्ट

झारखंड चुनाव के लिए हो रहे प्रचार के दौरान नेताओं के बिगड़े बोल भी खूब सुनाई दे रहे हैं। आज झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता हेमंत सोरेन ने उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के लिए बेहद आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया।

Update: 2019-12-18 11:51 GMT

रांची: झारखंड चुनाव के लिए हो रहे प्रचार के दौरान नेताओं के बिगड़े बोल भी खूब सुनाई दे रहे हैं। आज झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता हेमंत सोरेन ने उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के लिए बेहद आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया।

पाकुर में हुई रैली में सोरेन ने कहा कि आज देश में बहू-बेटियों को जलाया जा रहा है। मुझे पता चला कि इधर यूपी सीएम योगी जी चक्कर लगा रहे हैं। ये वो लोग हैं जो शादी कम करते हैं और...इसके बाद कहे गए उनके शब्द आपत्तिजनक थे जिन्हें यहां नहीं लिखा जा सकता

ये भी पढ़ें...झारखंड चुनाव: CM योगी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, राम मंदिर पर दिया बड़ा बयान

हेमंत सोरेन इतने पर ही नहीं रुके, आगे बीजेपी सरकार पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर असफल रहने का आरोप भी लगाया। सोरेन ने सीएम योगी आदित्यनाथ के गेरुआ कपड़े पर सवाल खड़े किए। उन्होंने अपने भाषण में योगी आदित्यनाथ समेत बीजेपी नेताओं को रेपिस्ट कह डाला।

बता दें कि झारखंड में चार दौर का मतदान हो चुका है। अब पांचवें चरण के लिए प्रचार जोरों पर है। सत्ताधारी भाजपा के सामने जेएमएम और कांग्रेस चुनौती पेश कर रहे हैं। सीएम रघुबर दास के सामने कुर्सी बचाने की चुनौती है।

ये भी पढ़ें...झारखंड चुनाव: PM मोदी का हमला, कांग्रेस-JMM ने CM की कुर्सी का किया सौदा

प्रियंका गांधी ने बीजेपी पर बोला बड़ा हमला

झारखंड विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण के तहत कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी बुधवार को साहेबगंज जिले की पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के बरहड़वा में पहुंची। चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रियंका ने कहा कि भाजपा सरकार आदिवासियों की जमीन छीनकर झारखंड में 'भूमि बैंक' बना रही है।

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि कांग्रेस हमेशा आदिवासियों की संस्कृति और परंपरा की रक्षा करती है। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार गरीबों से पैसा छीनकर अमीरों को दे रही है।

प्रियंका ने कहा कि ये चुनाव आपकी मिट्टी और मां का चुनाव है, झारखंड के अस्तित्व का चुनाव है। जंगल के हजारों रंग होते हैं लेकिन बीजेपी को ये रंग दिखाई नहीं देते हैं।

चुनाव के अंतिम चरण के प्रचार के लिए प्रियंका गांधी पाकुड़ से कांग्रेस प्रत्याशी आलमगीर आलग और गठबंधन के पक्ष में मतदान करने की अपील करेंगी। इस दौरान प्रियंका गांधी रोड शो भी करेंगी। झारखंड विधानसभा चुनाव के पांचवें और अंतिम चरण के तहत 16 सीटों पर 20 दिसंबर को मतदान किए जाएंगे।

छात्रों ने आवाज उठाई, तो पुलिस ने उन पर लाठी चलाई

नागरिकता कानून को लेकर भी प्रियंका ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दिल्ली में जब छात्रों ने आवाज उठाई, तो पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज कर दिया। इसके विरोध में देश भर में छात्र अब सड़क पर प्रदर्शन कर रहे हैं। केंद्र सरकार युवाओं की आवाज दबाना चाहती है।

ये भी पढ़ें...झारखंड के विधानसभा में लगी भीषण आग, मचा हडकंप

 

Tags:    

Similar News