BJP के खिलाफ प्रियंका का हल्ला बोल, 50 हजार कांग्रेस कार्यकर्ता करेंगे ये काम

उत्तर प्रदेश में 1000 बसों को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के बीच जंग जारी है। श्रमिकों के लिए बस पर छिड़ी सियासत के बीच प्रियंका गांधी की चिट्ठी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के नाम सामने आई है।

Update: 2020-05-21 05:02 GMT

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 1000 बसों को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के बीच जंग जारी है। श्रमिकों के लिए बस पर छिड़ी सियासत के बीच प्रियंका गांधी की चिट्ठी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के नाम सामने आई है। अपनी इस चिट्ठी में उन्होंने योगी सरकार पर बसों को लेकर तंज कसते हुए कांग्रेस के 50 हजार कार्यकर्ताओं से दोपहर 1 बजे फेसबुक लाइव के जरिये आवाज उठाने की भी अपील की है। कांग्रेस महासचिव की तरफ से जारी संदेश में कहा गया है कि दोपहर एक बजे 50 हजार कार्यकर्ता फेसबुक लाइव के माध्यम से श्रमिकों की आवाज उठाएंगे और राज्य दमन का विरोध करेंगे।

ये भी पढ़ें: यात्रीगण कृपया ध्यान दें ! 1 जून से चलेंगी शिवगंगा-महानगरी एक्सप्रेस

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कार्यकर्ताओं के नाम संदेश

बता दें कि 21 मई यानी आज राजीव गांधी की पुण्‍यतिथि है। देश के पूर्व प्रधानमंत्री और स्वर्गीय पिता राजीव गांधी की 30वीं पुण्यतिथि पर प्रियंका गांधी ने एक चिट्ठी के जरिये कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संदेश दिया है कि गरीबों और कमजोर लोगों के लिए आवाज़ उठानी है। उन्होंने चिट्ठी में लिखा है कि राजीव जी हिंदुस्तान और इसके वासियों से बेइंतहा प्यार करते थे। गरीबों का दर्द उनसे देखा नहीं जाता था। हम सब उनकी सोच के वारिस हैं। हमने राजीव जी से सीखा है कमजोरों की मदद करना। हमें कोई नहीं डरा सकता। हम फेसबुक लाइव के माध्यम से श्रमिकों की आवाज उठाएंगे और राज्य दमन का विरोध करेंगे। ये राजीव जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

ये भी पढ़ें: दो युवतियों के शव मिलने से सनसनी, रेप के बाद हत्या की आशंका

गरीबों की मदद करने वालों को बीजेपी जेल में डाल रही है...

प्रियंका गांधी ने संदेश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा कि साथियों आपने देखा योगी सरकार का कोरोना महामारी से लड़ने का तरीका! कांग्रेस पार्टी ने प्रवासी श्रमिकों के लिए बसों का इंतजाम किया तो योगी सरकार ने यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष को फर्जी मुकदमे लगाकर जेल भेज दिया। कोरोना आपदा काल में पूरा देश एकजुट होकर महामारी से लड़ रहा है। मगर यूपी सरकार श्रमिकों के लिए बस, ट्रेन टिकट, खाने और राशन का इंतजाम करने वालों को जेल में डाल रही है।

ये भी पढ़ें: अम्फान ने बंगाल-ओडिशा में मचाई भीषण तबाही, बर्बादी का मंजर देख कांप जाएगी रूह

संदेश में प्रियंका ने लिखा कि पूरी कांग्रेस पार्टी, सभी अग्रिम संगठन व विभाग और सेल आदि से हमारा एक-एक कार्यकर्ता पूरी ताकत से श्रमिकों की आवाज उठाएगा। उन्होंने कहा कि हम सबको मिलकर इसे सफल बनाना है।

ये भी पढ़ें: फिर पांच हजार से ज्यादा आए कोरोना केस, लेकिन रिकवरी रेट ने दी राहत

Tags:    

Similar News