चार राज्यों के मुख्यमंत्रियों की इस्तीफा वापस लेने की अपील पर क्या बोले राहुल

राहुल ने अपने आवास पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ, पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी के साथ बैठक की।

Update: 2019-07-01 12:25 GMT

नई दिल्ली: राहुल गांधी ने सोमवार को कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से मुलाकात की। इस दौरान सभी मुख्यमंत्रियों ने राहुल के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया लेकिन वह अभी भी इस्तीफे की बात पर अड़े हुए हैं।

यह भी पढ़ें: माथे पर तिलक से नाराज हुए गजराज, जब किया तांडव तो मची भगदड़

बता दें कि राहुल ने अपने आवास पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ, पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी के साथ बैठक की।

यह भी पढ़ें: संघ का डिजिटलाईजेशन: मोहन भागवत ने दी ट्विटर पर दस्तक

जानकारी के अनुसार, चारों मुख्यमंत्रियों ने राहुल गांधी से उनका त्यागपत्र न देने की गुहार लगाई है। हालांकि, राहुल अपने फैसले पर अटल हैं। राहुल ने कहा कि मैने हार की जिम्मेदारी ले ली अब बाकी लोगों के विवेक पर निर्भर है कि वह जिम्मेदारी लेते हैं या नहीं। उनका इशारा मुख्यमंत्रियों की ओर था।

यह भी पढ़ें: बागपत: रिश्तेदार ने दिनदहाड़े अभिनेता की गोली मारकर की हत्या

वैसे राहुल गांधी ने यह बैठक उस समय की है, जब पार्टी में हर पद से कार्यकर्ता इस्तीफा दे रहे हैं। साथ ही, राहुल गांधी के भविष्य की भूमिका अभी भी रहस्यमय बनी हुई है। इसके अलावा राहुल गांधी को मनाने के लिए पार्टी के कार्यकर्ता भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं।

Tags:    

Similar News