होटल में गहलोत विधायक: वायरल हुई ये फोटोज, ऐसे मजा लिया जा रहा घमासान का

राजस्थान में अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच का मामला अभी तक सुलझा नहीं है। ऐसे में जयपुर के एक होटल में अशोक गहलोत के विधायक रूके हुए हैं।

Update: 2020-07-19 05:38 GMT

जयपुर : राजस्थान में अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच का मामला अभी तक सुलझा नहीं है। ऐसे में जयपुर के एक होटल में अशोक गहलोत के विधायक रूके हुए हैं। होटल से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाई दे रहा है कि विधायक लगान मूवी देख रहे हैं। असल में राजस्थान में राजनीतिक बवाल थमा नहीं है अब तक। जिसके चलते के अशोक गहलोत गुट के विधायकों को जयपुर के होटल में शिफ्ट किया गया हैं। ये कई दिन से वहां रुके हुए हैं। साथ ही मौके का फायदा उठाते हुए होटल में सभी विधायक इन दिनों मूवी यानी सिनेमा का भी लुत्फ उठा रहे हैं।

ये भी पढ़ें... राजस्थान टेप कांड: अब SIT करेगी जांच, ये अधिकारी होंगे शामिल

विधायक लगान मूवी देख रहे

बता दें, अशोक गहलोत गुट के ये सभी विधायक तभी से होटल में रूके हुए हैं जब सीएम अशोक गहलोत ने सीएम हाउस में मीडिया के सामने 100 से ज्यादा विधायकों के समर्थन का दावा किया था। इसके बाद सभी विधायकों को होटल में शिफ्ट कर दिया गया था।

और तो और जयपुर के होटल में रूके नदबई विधायक जोगिन्दर सिंह अवाना ने होटल में हाउजी गेम जीता है। इस जीत के लिए उन्हें होटल की तरफ से गिफ्ट भी मिला है।

ये भी पढ़ें...गहलोत का फ्लोर टेस्ट! इस दिन विधानसभा सत्र बुलाने की तैयारी, साबित करेंगे बहुमत

भाजपा के नेताओं पर गंभीर आरोप

आपको बता दें कि राजस्थान में बीते कई दिनों से कांग्रेस सरकार को लेकर राजनीतिक बवाल चल रहा है। गहलोत सरकार गिराने की कथित साजिश के लिए सचिन पायलट और भाजपा के नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

हालांकि इसकी जांच के लिए एसआईटी का गठन भी किया गया है। इसमें ऑडियो टेप भी सामने आया है, जिसके आधार पर कांग्रेस भाजपा पर सरकार गिराने के लिए हॉर्स ट्रेडिंग के आरोप लगा रही है। वहीं इस पर भाजपा का कहना है कि सारी साजिश कांग्रेस के अंदर की है,इसलिए मामले की सीबीआई जांच जरूर होनी चाहिए।

ये भी पढ़ें...भारत में ये चीनी जासूस कंपनियां: भारत ने लिया बड़ा फैसला, PLA का खेल खत्म

Full View

Tags:    

Similar News