जेपी नड्डा 5 को आयेंगे लखनऊ, स्वागत के लिए रोड मैप तैयार

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा 5 जुलाई को लखनऊ पहुंचेंगे। अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार लखनऊ आ रहे श्री नड्डा के जोरदार स्वागत की तैयारियों के लिए भाजपा प्रदेश मुख्यालय में बैठक की गई।

Update: 2019-07-02 13:17 GMT
जेपी नड्डा

लखनऊ: आपको पता है कि जेपी नड्डा भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष पद का दायित्व संभालने के बाद पहली बार लखनऊ पहुंचेगे तो कार्यकर्ता क्या करेंगे ? जी हां, उनके स्वागत के लिए पूरा रोड मैप तैयार हो रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने अभी से कमर कस ली है। उनके स्वागत के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा 5 जुलाई को लखनऊ पहुंचेगे। अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार लखनऊ आ रहे श्री नड्डा के जोरदार स्वागत की तैयारियों के लिए भाजपा प्रदेश मुख्यालय में बैठक की गई।

ये भी पढ़ें...भाजपा ने आकाश का बचाव किया, मगर घटना से किया किनारा

पार्टी पदाधिकारियों को सौंपा गया टास्क

प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर ने बैठक में स्वागत का रोड-मैप तैयार किया और सभी को टास्क सौंपा। स्वागत के लिए एयरपोर्ट से प्रदेश मुख्यालय तक स्थान चिन्हित किये गये, जहां पार्टी पदाधिकारी, विधायक व मंत्री कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत के लिए तैयार रहेंगे।

प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी ने नड्डा जी के प्रदेश प्रभारी के तौर पर उनके मार्गदर्शन में 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ा और महागठबंधन के बड़े-बड़े दावो के बावजूद भाजपा को ऐतिहासिक सफलता मिली।

ये भी पढ़ें...राम मंदिर पर संतों के आदेश की प्रतीक्षा कर रही भाजपा: केशव प्रसाद मौर्य

5 जुलाई को नड्डा आयेंगे लखनऊ

नड्डा 5 जुलाई को अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार लखनऊ आ रहे है। तो ऐसे में उनके स्वागत में हमें जुटना है। पूरा शहर नड्डा के स्वागत में भाजपा के रंग में रंगा हुआ रहे इसके लिए महानगर के एक-एक कार्यकर्ता को आज से ही दी गई जिम्मेदारी निभाने के लिए जुटना होगा।

पूरे मार्ग में भाजपा पताकाएं, ढोल, नगाड़े से स्वागत के साथ अन्य आवश्यक तैयारियां भी समय से पूर्व पूरी कर ली जाए। विश्व के सबसे बड़े राजनैतिक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत ऐतिहासिक बनाये जाने की हम सभी की जिम्मेदारी है।

इन रास्तों से होकर गुजरेंगे बीजेपी अध्यक्ष

नड्डा एयरपोर्ट से पुरानी चुंगी, अवध चैराहा, जेल रोड, कैन्टोमेंट, गीता पल्ली, वीवीआईपी से होते हुए भाजपा प्रदेश मुख्यालय पहुंचेंगे। यात्रा मार्ग में कार्यकर्ताओं का समूह उनके साथ चलेगा।

बैठक में प्रमुख रूप से महापौर संयुक्ता भाटिया, प्रदेश सरकार के मंत्री स्वाति सिंह, प्रदेश प्रवक्ता संजय राय, क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेश तिवारी, विधायक सुरेश श्रीवास्तव, लखनऊ महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा, लखनऊ जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव आदि उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News