त्रिपुरा के मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य मंत्री को किया कैबिनेट से बाहर, जानिए क्या है वजह

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देव ने अपने मंत्रिमंडल से स्वास्थ्य मंत्री सुदीप रॉय बर्मन को हटा दिया है। राज्य सरकार की एक अधिसूचना में बताया गया है कि बर्मन को शुक्रवार को मंत्रिमंडल से हटा गया है। करीब एक हफ्ते पहले देब ने ‘भाजपा के अंदर दुश्मनों’’ के खिलाफ कड़ी कार्रवाई को चेतवानी दी थी।

Update: 2019-06-01 09:16 GMT

अगरतला: त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देव ने अपने मंत्रिमंडल से स्वास्थ्य मंत्री सुदीप रॉय बर्मन को हटा दिया है। राज्य सरकार की एक अधिसूचना में बताया गया है कि बर्मन को शुक्रवार को मंत्रिमंडल से हटा गया है। करीब एक हफ्ते पहले देब ने ‘भाजपा के अंदर दुश्मनों’’ के खिलाफ कड़ी कार्रवाई को चेतवानी दी थी।

यह भी देखें... UPPSC का पेपर लीक होने के बाद प्रियंका बोली: सरकार कमीशनखोरी में मस्त है…..

पार्टी ने नाम न उजागर करने की शर्त में पर दावा किया, कि 56 वर्षीय बर्मन को ‘पार्टी विरोधी गतिविधियों’ के चलते मंत्रिमंडल से हटाया गया है। बर्मन से उनकी टिप्पणी के लिए संपर्क नहीं हो पाया।

सामान्य प्रशासन विभाग (गोपनीय और कैबिनेट) की ओर से शुक्रवार देर रात जारी अधिसूचना में कहा गया है कि बर्मन के पास जो विभाग थे। उन्हें मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री जिष्णु देववर्मा को सौंप दिए गए हैं।

बर्मन पांच बार के विधायक हैं। वह विपक्ष के नेता और त्रिपुरा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उन्होंने 2016 में तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम लिया था और फिर 2017 में कांग्रेस के कुछ विधायकों के साथ भाजपा में आ गए थे।

भाजपा प्रवक्ता नबेंदु भट्टाचार्य ने बताया कि पार्टी में मंत्रिमंडल में फेर-बदल की मांग की जा रही थी।

उन्होंने कहा, ‘‘ भाजपा-आईपीएफटी गठबंधन सरकार के नए मंत्रिमंडल ने जब शपथ ग्रहण की थी तो तीन पद खाली थे। बर्मन के जाने से कैबिनेट में एक और पद खाली हो गया।’’

यह भी देखें... Riteish Deshmukh ऐसी हेयरस्टाइल आया पब्लिक रिऐक्शन, ‘आदमी है या तोता?’

उन्होंने बताया, ‘‘ ऐसा माना जाता है कि मंत्रिमंडल में फेर-बदल किया जाएगा और नेताओं के प्रदर्शन के आधार पर कुछ नए सदस्यों को शामिल किया जाएगा।’’ भाजपा-आईपीएफटी सरकार डेढ साल पहले सत्ता में आई।

(भाषा)

Tags:    

Similar News