Google दे रहा हार्ट रेट फीचर्स, अब इस ऐप की मदद से कर सकते हैं हेल्थ पर फोकस

गूगल फिट ऐप की मदद से अब लोग अपने स्मार्टफोन से ही श्वसन दर और हार्ट रेट को चेक कर सकते हैं। गूगल हेल्थ के निर्देशक ने बताया कि अगले महीने से गूगल फिट आपको अपने श्वसन दर और हार्ट रेट को चेक करने की अनुमति देगा।

Update: 2021-02-05 09:01 GMT
Google दे रहा हार्ट रेट फीचर्स, अब इस ऐप की मदद से कर सकते हैं हेल्थ पर फोकस photos (social media)

नई दिल्ली : गूगल अपने यूजर्स के लिए एक खास फीचर्स पर काम कर रही है। अब यूजर्स अपने स्मार्टफोन की मदद से अपनी हार्ट रेट को नाप सकते है। आपको बता दें कि इस नए फीचर्स को गूगल अगले महीने तक लॉन्च कर सकती है। इसके साथ यह फीचर गूगल ऐप पर भी नजर आयेगा। जानते हैं कैसे काम करेगा यह फीचर्स।

कैसे चेक कर सकते हैं हार्ट रेट

गूगल के इस फीचर की मदद से अब लोग अपने स्मार्टफोन के जरिए ही अपनी हार्ट रेट और श्वसन दर का पता आसानी से लगा सकते है। हार्ट रेट को जानने के लिए आप अपने स्मार्टफोन कैमरे की मदद से अपनी फिंगर टिप के सूक्ष्म रंग को परिवर्तित होते देख सकते हैं इससे आप अपनी हार्ट रेट का पता लगा सकते हैं।

श्वसन दर को ऐसे नापा जाता है

गूगल फिट ऐप की मदद से आप अपनी श्वसन दर को भी अपने स्मार्टफोन पर जान सकते हैं। श्वसन दर को मापने के लिए आपकी छाती में हो रहे कुछ सूक्ष्म मूमेंट के जरिए आप अपनी श्वसन दर का पता लगा सकते हैं। इसमें आपका स्मार्टफोन कैमरा एक मुख्य भूमिका निभाता है। जिसे ऑप्टिकल फ्लो मूमेंट भी कहा जाता है।

यह भी पढ़ें: Itel A47 : इस स्मार्टफोन का दाम 5,499 रुपये से शुरुआत, जानें स्पेसिफिकेशन

Google Fit App

गूगल फिट ऐप की मदद से अब लोग अपने स्मार्टफोन से ही श्वसन दर और हार्ट रेट को चेक कर सकते हैं। गूगल हेल्थ के निर्देशक ने बताया कि अगले महीने से गूगल फिट आपको अपने श्वसन दर और हार्ट रेट को चेक करने की अनुमति देगा। अपने कैमरे की मदद से इस हेल्थ से जुड़ी जानकारी को आसानी से ले सकते हैं। यह गूगल फिट ऐप के रूप में गूगल प्ले स्टोर पर मिलेगा। गूगल फिट ऐप की मदद से घर बैठे ही आप इन चीजों को पता लगा सकते हैं।

ये भी पढ़े....... सर्दी का सितम: फरवरी में टूटेगा ठंड का कहर, आने वाले दिनों में होगी बारिश

दोस्तों देश दुनिया की और को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News