India vs Australia 3rd ODI Highlights: ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 66 रनों से हराया, फिर भी सीरीज का खिताब भारत के नाम

Update: 2023-09-27 16:15 GMT
Live Updates - Page 2
2023-09-27 14:10 GMT

विराट कोहली का अर्धशतक पूरा

24 वां ओवर डालने जोश हेजलवुड आए, इस ओवर में  5 रन मिले। 25 वां ओवर डालने ग्लेन मैक्सवेल आए, इस ओवर में तीन रन मिले। 26 वां ओवर डालने कैमरन ग्रीन आए, ओवर के चौथी गेंद पर विराट कोहली का अर्धशतक पूरा हुआ। 56 गेंदों पर 53 रन के साथ फिफ्टी पूरा किया। इस ओवर से 9 रन की बढ़त मिली।

2023-09-27 14:05 GMT

भारत 150 आंकड़े के पार

22 वां ओवर डालने जोश हेजलवुड आए, क्रीज़ पर विराट कोहली और श्रेयस अय्यर मौजूद है। इस ओवर में 5 रन मिले। 23 वां ओवर डालने ग्लेन मैक्सवैल आए, ओवर के तीसरी गेंद पर 150 रन का आंकड़ा भारत का पूरा हुआ। इस ओवर से सिर्फ 2 रन मिले। भारत 151 का स्कोर पर दो विकेट के नुकसान पर बना पाया।

2023-09-27 13:52 GMT

भारत का दूसरा विकेट गिरा, रोहित शर्मा आउट

20 वां ओवर डालने मिसेल स्टार्क आए, विराट कोहली के छक्के के साथ 10 रन इस ओवर से मिले। 21 वां ओवर डालने ग्लेन मैक्सवैल आए, चौथी गेंद पर छक्का लगाने के बाद रोहित शर्मा ओवर के आखिरी गेंद पर आउट हो गए। रोहित शर्मा ने 81 रनों की पारी, 57 गेंदों पर खेली। 

2023-09-27 13:41 GMT

रोहित शर्मा और विराट कोहली के बीच 50 रन की साझेदारी पूरी, 19–125/1

18 वां ओवर डालने मिशेल स्टार्क आए, इस ओवर में 9 रन मिले। 19 वां ओवर डालने तनवीर सांघा क्रीज पर आए, दूसरी गेंद पर विराट कोहली ने चौका लगाया । फिर चौथी गेंद पर रोहित शर्मा ने चौका लगाया। ये ओवर चौके बरसाने वाला रहा। रोहित शर्मा के चौके से दोनों दिग्गज बल्लेबाज़ के बीच 50 रन की साझेदारी पूरी हुई। ओवर की समाप्ति 10 रन के साथ हुई।  

2023-09-27 13:40 GMT

भारत 100 रन के पार, भारत 17 ओवर में 106/1

16 वां ओवर डालने पैट कमिंस आए, ओवर में लगातार दो चौके विराट कोहली के बल्ले से लगे। ओर की चौथी गेंद पर भारतीय टीम 100 रन के आकंडे को पार करने में सफल रही। ओवर की समाप्ति 11 रन से हुई। 17 वां ओवर डालने  तनवीर सांघा आए, इस ओवर में 4 रन मिले।

2023-09-27 13:09 GMT

रन चेजर विराट कोहली और रोहित शर्मा की साझेदारी जारी

13 वां ओवर डालने  तनवीर सांघा आए, इस ओवर में विराट के चौके के साथ 5 रन मिले। 14 वां ओवर डालने पैट कमिंस आए, इस ओवर में सिर्फ़ 4 रन की बढ़त हुई। 15 वें ओवर के लिए तनवीर सांघा आए, इस ओवर में तीन रन की बढ़त मिली।

2023-09-27 12:48 GMT

वाशिंगटन सुंदर को ओपनिंग का मिला शानदार मौका

छठवां ओवर डालने जोश हेजलवुड आए,  वाशिंगटन ओपनिंग के इस मुल्क का पूरा फायदा उठाने की कोशिश कर रहे है। ओवर के तीसरी गेंद पर शानदार चौका लगाया। ओवर की समाप्ति एक बार फिर रोहित शर्मा के छक्के के साथ हुई। इस ओवर में 11 रन की बढ़त मिली। सातवां ओवर डालने पैट कमिंस आए, इस ओवर में दो छक्के के साथ 13 रन मिले। 8 वां ओवर डालने कैमरन ग्रीन आए, इस ओवर में 8 रन मिले। नौवें ओवर के लिए पैट कमिंस आए, इस ओवर में 9 रन मिले। टीम भारत 66 रन पर पहुंच गई।

2023-09-27 12:19 GMT

भारतीय बल्लेबाज रन चेज करने के लिए तैयार

भारत के तरफ से ओपनिंग रोहित शर्मा और वॉशिंगटन सुंदर करने के लिए क्रीज पर मौजूद है। पहला ओवर डालने मिशेल स्टार्क आए, दूसरी गेंद पर रोहित शर्मा ने शानदार चौके के साथ रन बनाने के लिए खाता खोला। बाकी दो सिंगल के साथ पहले ओवर में 6 रन आए। दूसरा ओवर डालने जोश हेजलवुड आए, इस ओवर में दो रन मिले। तीसरा ओवर डालने मिशेल स्टार्क आए, इस ओवर में रोहित ने पहले दूसरे गेंद पर बाउंड्री मारकर चार रन बटोरे, फिर लंबी दूरी वाला छक्का लगाया। इस ओवर में 10 रन मिले। भारत 18 के स्कोर पर तीन ओवर में बने। चौथा ओवर डालने जोश हेजलवुड आए, इस ओवर में 5 रन मिले। पांचवा ओवर डालने मिशेल स्टार्क आए, ओवर के आखिरी गेंद पर शानदार एक और छक्का रोहित शर्मा के बल्ले से निकला। इस ओवर में 9 रन मिले। 32 पर टीम इंडिया बिना किसी विकेट के नुकसान पर ।

2023-09-27 11:51 GMT

भारत को 353 का लक्ष्य

आखिरी ओवर डालने मोहम्मद सिराज आए, इस ओवर में ऑस्ट्रेलिया 350 के स्कोर को पर करने में सफल रही। भारतीय टीम के लिए 353 रनों का लक्ष्य रखा। ऑस्ट्रेलिया 352 का स्कोर 7  विकेट के नुकसान पर बनाने में सफल रही।

2023-09-27 11:34 GMT

डेथ ओवर में बुमराह ने भारत को दिलाई सातवीं सफलता

47 वां ओवर डालने जसप्रीत बुमराह आए, इस ओवर में 8 रन आए। 48 वां ओवर डालने मोहम्मद सिराज आए, इस ओवर में 6 रन मिले। 49 वां ओवर डालने  जसप्रीत बुमराह आए, इस ओवर में आखिरी गेंद पर बुमराह को तीसरी सफलता मिली। मार्नस लाबुशाने को 58 गेंद पर 72 रन की पारी खेलकर पवेलियन भेज दिया।

Tags:    

Similar News