IPL 2023 की ये 5 यादगार पारियां, आईपीएल के इतिहास में हमेशा के लिए हो गई दर्ज...

IPL 2023: आईपीएल में इस बार खिताब पर एक बार फिर महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपरकिंग्स ने कब्जा जमा लिया। इस सीजन में गुजरात आखिर तक अंक तालिका में सबसे ऊपर रही, लेकिन इसके बावजूद चेन्नई ने अपने बल्लेबाज़ों के दम पर फाइनल में उसे पटखनी देकर खिताब अपने नाम किया।

Update: 2023-05-30 15:56 GMT
IPL 2023 (Pic Credit: Google Image)

IPL 2023: आईपीएल में इस बार खिताब पर एक बार फिर महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपरकिंग्स ने कब्जा जमा लिया। इस सीजन में गुजरात आखिर तक अंक तालिका में सबसे ऊपर रही, लेकिन इसके बावजूद चेन्नई ने अपने बल्लेबाज़ों के दम पर फाइनल में उसे पटखनी देकर खिताब अपने नाम किया। इस मैच में जडेजा ने करिश्माई बल्लेबाज़ी करते हुए अंतिम दो गेंद पर 10 रन बनाकर इतिहास रच दिए। इस सीजन में बल्लेबाज़ों का काफी बोलबाला देखने को मिला। चलिए नज़र डालते हैं इस सीजन की पांच सबसे बेहतरीन पारियों पर...

1. हैरी ब्रूक का शतक:

इस सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद का प्रदर्शन बेहद ख़राब रहा। लेकिन उनकी टीम के युवा बल्लेबाज़ हैरी ब्रूक ने आईपीएल 2023 का पहला शतक जड़ा था। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ ईडन गांर्डंस में सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने महज 55 गेंद पर 100 रन जड़े थे। बता दें यह आईपीएल में ब्रूक का पहला सीजन था। हालांकि इसके बाद ब्रूक बाकी मैचों में कुछ ख़ास प्रदर्शन नहीं कर पाए।

2. रिंकू सिंह के पांच छक्के:

इस सीजन में सबसे बेहतरीन पारियों की की बात होगी तो रिंकू सिंह की 48 रनों की पारी का जिक्र जरूर होगा। केकेआर के इस युवा खिलाड़ी ने गुजरात के मुंह से जीत छिन ली थी। उन्होंने मैच के आखिरी ओवर में यश दयाल की अंतिम 5 गेंदों पर लगातार 5 छक्के लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाई। इससे पहले ऐसा क्रिकेट के इतिहास में कभी नहीं हुआ। गुजरात के खिलाफ केकेआर को जीत के लिए 205 बनाने थे, ऐसे में रिंकू सिंह ने मैच के अंतिम ओवर में तहलका मचा दिया था।

3. यशस्वी जायसवाल का सबसे तेज़ अर्धशतक:

भारत के उभरते क्रिकेट सितारे के रूप में यशस्वी जायसवाल का नाम सबसे ऊपर लिया जा रहा हैं। यशस्वी जायसवाल ने इस सीजन में अपने बल्ले से बड़ा कारनामा किया। आईपीएल 2023 में जायसवाल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेलते हुए आईपीएल इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड अपने नाम किया था। यशस्वी जायसवाल ने 13 गेंदों का सामना किया और आईपीएल का सबसे तेज अर्धशतक जड़ा।

4. शुभमन गिल का शतक:

आईपीएल 2023 में ऑरेंज कैप होल्डर शुभमन गिल ने खूब रन बनाए। वो हर मैच में टीम को एक शानदार शुरुआत देने के साथ लक्ष्य का पीछा करते हुए हुए भी बखूबी बल्लेबाज़ी कर रहे थे। शुभमन गिल ने दूसरे क्वालीफायर मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 60 गेंदों में 129 रनों की पारी खेली थी, जिसमें 7 चौके और 10 छक्के शामिल थे। इस सीजन की सबसे शानदार पारियों में से एक मानी गई हैं।

5. जडेजा ने फाइनल में किया करिश्मा:

आईपीएल के फाइनल में मैच के आखिरी ओवर में चेन्नई टीम को जीत के लिए 13 रनों की जरूरत थी। इस ओवर को गुजरात के तरफ से मोहित शर्मा फेंकने के लिए मौजूद थे। शुरूआती चार गेंदों पर सिर्फ तीन रन ही बने। सीएसके को आखिरी 2 गेंद पर जीत के लिए 10 रन चाहिए थे। इसके बाद जडेजा ने मोहित शर्मा के छक्का और चौका जड़कर अपनी टीम को करिश्माई जीत दिलाने में कामयाब हो गए।

Tags:    

Similar News