भारत तपेगा बहुत ज्यादाः सूरज की गर्माहट बढ़ेगी इस साल, जानिए वजह

उत्तरी गोलार्ध में गर्मी का मौसम 20 जून से काफी गर्म होने वाला है। जिसके आसार मार्च से ही दिखने शुरू हो गए हैं। बताया जाता है कि धरती अपनी धुरी पर 23.5 डिग्री झुकी हुई है। इसी झुकाव के साथ धरती सूरज के चारों तरफ चक्कर लगाती है।

Update: 2021-03-23 07:52 GMT
भारत तपेगा बहुत ज्यादाः सूरज की गर्माहट बढ़ेगी इस साल, जानिए वजह photos (social media)

लखनऊ : भारत में इस बार गर्मी ज्यादा तेज पड़ने के आसार दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि 20 जून से दिन की रोशनी और रात में अंतर दिखने वाला है। आपको बता दें कि इस दिन सूर्य उत्तर की ओर बढ़ेगा जिसके बाद सूरज की रोशनी सीधे उत्तरी गोलार्ध पर ज्यादा पड़ेगी। इसकी वजह से सूरज इस बार 33 डिग्री पूर्व की ओर उगेगा। इसके साथ सूरज इसी डिग्री पर 15 घंटे बाद अस्त होगा। आमतौर पर सूरज 23 डिग्री पर अस्त होता है। कहा जा रहा है कि 10 घंटे का अंतर आने से उत्तरी गोलार्ध पर ज्यादा गर्मी पड़ेगी।

20 जून से काफी गर्म मौसम होने वाला

उत्तरी गोलार्ध में गर्मी का मौसम 20 जून से काफी गर्म होने वाला है। जिसके आसार मार्च से ही दिखने शुरू हो गए हैं। बताया जाता है कि धरती अपनी धुरी पर 23.5 डिग्री झुकी हुई है। इसी झुकाव के साथ धरती सूरज के चारों तरफ चक्कर लगाती है। कहा जाता है कि इसी वजह से धरती के कुछ हिस्सों पर धूप, तेज रोशनी मिलती है। कहा जा रहा है कि उत्तरी गोलार्ध पर गर्मी का मौसम 20 जून के बाद शुरू होगा।

उत्तरी गोलार्ध में दिखेगा गर्मी का असर

वैज्ञानिको के मुताबिक तीन दिन पहले 20 मार्च को बसंत ऋतु की शुरुआत हो चुकी है। बताया जा रहा है इसी दिन वर्नल इक्वीनॉक्स दर्ज किया गया है। इक्वीनॉक्स का मतलब जब दिन और रात का समय करीब बराबर हो। कहा जाता है इस समय धरती के दोनों हिस्सों में सूरज की रोशनी बराबर पड़ती है। जिसके कारण उत्तरी गोलार्ध में काफी गर्मी पड़ने वाली है बता दें कि इसी हिस्से में भारत भी आता है।

ये भी पढ़े....बंगाल के गोसाबा में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे हैं गृह मंत्री अमित शाह

सूरज 12 घंटे में उगेगा और अस्त होगा

बताया जा रहा है कि जब मार्च और सितम्बर के इक्वीनॉक्स उत्तरी और दक्षिण गोलार्ध पर सूरज की रोशनी के एक बराबर पड़ती है तब सूरज 12 घंटे में उगेगा और अस्त होगा। आपको बता दें कि अब ऐसा नहीं हो रहा है। दिन और रात दोनों में अंतर दिखाई दे रहा है।

ये भी पढ़े....बिहारः बगैर अनुमति RJD का विधानसभा मार्च शुरू, पुलिस ने किया वाटर कैनन का इस्तेमाल

दोस्तों देश दुनिया की और को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News