Lok Sabha Election 2024: अखिलेश यादव का बड़ा प्लान, भाजपा को ऐसे देंगे मात, बनाया मास्टर प्लान

Lok sabha Election 2024: समाजवादी पार्टी द्वारा देश बचाओ समाजवादी साइकिल यात्रा प्रयागराज से नौ अगस्त को शुरू किया गया था। अभी तक अवध और बुंदेलखंड क्षेत्र के कुल नौ जिलों में घूमकर लगभग दो हजार किमी यात्रा पूरी कर चुकी है।

Update: 2023-09-04 10:52 GMT
Akhilesh yadav (social media)

Lok sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां जोर-शोर से लगी हैं। पार्टियों में जमीनी स्तर वोटरों को साधने का प्रयास किया जा रहा हैं। इसी क्रम में बीते दिनों समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के नेतृत्व में सपा (Samajwadi Party) ने भी आगामी लोकसभा चुनाव (Loksabha Election) के लिए जमीनी तैयारी शुरू कर दी हैं। उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले, 80 लोकसभा सीट और 403 विधानसभा सीट पर पहुंचने के लिए समाजवादी लोहिया वाहिनी के पदाधिकारियों के नेतृत्व में साइकिल यात्रा निकाली जा रही है। यह साइकल यात्रा दो फेज में हजारों किलोमीटर का सफर तय करेगी।

मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन 22 नवंबर समाप्त होगा पहला चरण

उत्तर प्रदेश में भी अब लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर हलचल तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी द्वारा देश बचाओ समाजवादी साइकिल यात्रा प्रयागराज से नौ अगस्त को शुरू किया गया था। अभी तक अवध और बुंदेलखंड क्षेत्र के कुल नौ जिलों में घूमकर लगभग दो हजार किमी यात्रा पूरी कर चुकी है। यह यात्रा सपा लोहिया वाहिनी के अध्यक्ष अभिषेक यादव के नेतृत्व में निकाली गई है। इस यात्रा का पहला चरण मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन 22 नवंबर के अवसर पर समाप्त होगा।

6 दिसंबर को शुरू हुई थी यात्रा

यात्रा के दूसरे चरण की शुरुआत बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर के जयंती 6 दिसंबर को राजधानी लखनऊ से शुरू होगी। दूसरे चरण की यात्रा गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को दिल्ली के जंतर-मंतर पर जाकर समाप्त होगी। अभिषेक यादव के मुताबिक यह साइकल यात्रा प्रदेश में ही नहीं बल्कि पूरे देश में सबसे लंबी राजनीतिक साइकल यात्रा है। पहले चरण में 10 हजार किलोमीटर और दूसरे चरण की समाप्ती तक 25 हजार किलोमीटर की दूरी तय करने का लक्ष्य है।

देश की सबसे बड़ी राजनीतिक साइकिल यात्रा

समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक नें मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि यात्रा के दौरान प्रत्येक विधानसभा में पार्टी कैडर की सहायता से प्रमुख जगहों पर छोटे-छोटे कार्यक्रम को आयोजित किया जा रहा है। वहां पर आम जनता से प्रदेश और देश के अहम मुद्दों पर पर बात किया जाता है। प्रत्येक सेक्टर में हो रहे निजीकरण और बेरोजगारी और महंगाई को लेकर जनता से बात किया जाता है। लोगों की तरफ से भी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।

Tags:    

Similar News