पुलिस आगे-आगे दौड़ रही, गुस्साई भीड़ पीछे-पीछे, Video वायरल

किशोरी के साथ हुई दुष्कर्म की एक घटना से नाराज भीड ने जमकर हंगामा किया और पुलिस को दौडा लिया। पुलिस वाले अपनी जान बचाकर भागे

Update: 2020-06-22 15:16 GMT

श्रीधर अग्निहोत्री

अंबेडकरनगर: किशोरी के साथ हुई दुष्कर्म की एक घटना से नाराज भीड ने जमकर हंगामा किया और पुलिस को दौडा लिया। पुलिस वाले अपनी जान बचाकर भागे। इस दौरान पुलिस पर पथराव भी किया गया। जिससे कुछ पुलिस कर्मियों को चोटें भी आई हैं। इस पर नाराज पुलिस ने जमकर लाठी चार्ज किया। प्रदर्शनकारी भीम आर्मी के बताए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें: समाजवादी छात्रसभा के समर्थकों ने गांधी प्रतिमा पर किया प्रदर्शन, देखें तस्वीरें

भीम आर्मी के कार्यकर्ता कर रहे थे प्रदर्शन

बताया जा रहा है कि पिछले दिनों जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के आलापुर क्षेत्र में किशोरी के साथ हुए दुष्कर्म मामले में प्रभावी कार्रवाई की मांग को लेकर दोपहर लगभग साढ़े 11 बजे प्रदर्शन कर रहे भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने जमकर लाठी भांजी। लाठी-डंडों से हमलावर कार्यकर्ताओं ने उल्टा पुलिस पर ही हमला कर दिया, जिसके बाद पुलिस कर्मी भागने लगे। उसके बाद कार्यकर्ताओं भाग रहे पुलिसकर्मियों पर जमकर पथराव भी किया। इसपर पुलिसकर्मी जान बचाकर भागे। वहीं, उग्र भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने बाजार में जमकर तोड़फोड़ शुरू कर दी।

[video data-width="640" data-height="352" mp4="https://newstrack.com/wp-content/uploads/2020/06/WhatsApp-Video-2020-06-22-at-7.41.49-PM-1.mp4"][/video]

योजना बनाकर पुलिस पर हमला किया

इससे भगदड मचने के बाद अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। थोडी देर बाद भीमआर्मी के कार्यकर्ताओं ने योजना बनाकर पुलिस पर हमला किया। इससे पहले वह सभी कार्यकर्ता आलापुर तहसील मुख्यालय पहुंचे और सडक जामकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इस बीच पुलिस ने उन्हे रोकना चाहा तो भीड हमलावर हो गयी। और पुलिस पर हमला बोल दिया। इस पर वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने अपनी जान बचाने के लिए वहां से भागना ही बेहतर समझा। पुलिस आगे थी और पब्लिक उनके पीछे पथराव कर रही थी।

ये भी पढ़ें: कोरोना पर CM ममता सख्त, बुलाई सर्वदलीय बैठक, बंगाल में हो सकता है ये फैसला

कुछ पुलिसकर्मी व प्रदर्शनकारियों को चोटें भी आई हैं

मौके पर आलापुर, जहांगीरगंज व राजेसुल्तानपुर थानों की पुलिस के साथ अन्य अधिकारी भी पहुंचे हुए हैं, लेकिन भीड़ बेकाबू होकर हमलावर थी। पथराव में कुछ पुलिसकर्मी व प्रदर्शनकारियों को भी चोटें आई हैं। हालांकि, दोनों पक्षों से कितने लोग घायल हैं, यह अभी साफ नहीं हो सका है। पुलिस हमलावरों के बारे में जांच में जुट गयी है कि किसके उकसावे पर यह भीड ने यह काम किया है।

ये भी पढ़ें: चीन के साथ तनाव: भारत को लगा झटका, देश का ये अहम पूल टूटा

राजकीय बालिका गृहः सपा ने विधायक ने की जूडिशियल इन्क्वायरी की मांग

Tags:    

Similar News