PM Modi Ayodhya Road Show: पीएम मोदी के रोड शो में उमड़ा हुजूम, जय श्री राम के नारों से गूंजी अयोध्या

Written By :  Sidheshwar Nath Pandey
Report :  NathBux Singh
Update: 2024-05-05 13:25 GMT
Live Updates - Page 3
2024-05-05 13:36 GMT

PM Modi Raod Show Ayodhya Live: सीएम योगी पहुंचे अयोध्या

PM Modi Raod Show Ayodhya Live: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या पहुंच चुके हैं। उनका हेलीकॉप्टर साकेत महाविद्यालय के हेलीपैड पर उतरा। सीएम योगी ही वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पीएम का स्वागत करेंगे। 

2024-05-05 13:31 GMT

PM Modi Ayodhya Road Show Live: दो किलोमीटर लंबा होगा रोड शो

PM Modi Ayodhya Road Show Live: पीएम मोदी शाम 6:40 बजे महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। यहां से पीएम राम मंदिर जाएंगे। राम मंदिर में 15 मिनट पूजा करने के बाद रोड शो की शुरुआत होगी। दो किलोमीटर लंबे रोड शो अंत लता मंगेशकर चौक पर होगा। पूरे रास्ते में पीएम के स्वागत में पुष्प वर्षा की जाएगी।

Tags:    

Similar News