Azamgarh News : बंदरों का झुंड ने लगभग 50 लोगों को काटा,बाजार वासी भयभीत

Azamgarh News: मेहनगर तहसील क्षेत्र के खरिहानी बाजार में एक सप्ताह के अंदर बंदरों ने करीब 50 लोगों को अपना शिकार बना लिया। बाजारवासी भय के बीच अपना जीवन व्यतीत कर रहे हैं

Report :  Shravan Kumar
Update:2024-09-17 10:24 IST

Azamgarh News ( Pic- Newstrack)

Azamgarh News: 17 सितंबर आजमगढ़ जनपद के शहर सहित अन्य जगह बंदरों का आतंक से लोग परेशान हैं। मेहनगर तहसील क्षेत्र के खरिहानी बाजार में एक सप्ताह के अंदर बंदरों ने करीब 50 लोगों को अपना शिकार बना लिया। बाजारवासी भय के बीच अपना जीवन व्यतीत कर रहे हैं।बता दें कि मेंहनगर तहसील क्षेत्र के खरिहानी बाजार के बन्तरिया गांव निवासी गिरिजा पत्नी दिलराम यादव सोमवार को दोपहर पक्के मकान के छत पर गेंहू सुखने के लिए फैलाई थी, दोपहर को जब गेंहू देखने गई तो बंदरों का झुंड गेंहू खा रहा था। जैसे ही भगाने का प्रयास किया तो बंदरों का झुंड उक्त महिला के ऊपर टूट पड़ा।

महिला भागने के प्रयास में गिर गई, कई जगहों पर बंदरों ने उसे काट लिया। बंदरों की आवाज सुन अन्य महिला छत पर दौड़ी तब बंदर भागें। संजोग रहा कि वह छत से नीचे नहीं आई। छत पर पहुँचे स्वजनों ने उसे अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने उपचार किया। इसी क्रम में बंदरों ने खरिहानी बाजार स्थित हनुमान मंदिर के पुजारी, अशोक पुत्र रमाशंकर, बिनोद पुत्र रमाशंकर, दिलराज पुत्र रिखई, उमेश, राजेश को रविवार को काट लिया। व्यापार मंडल अध्यक्ष हरिश्चंद्र यादव ने बताया कि एक सप्ताह के अंदर 50 लोगों को बंदर काट चुके है।

बाजार वासियों ने बंदरों से छुटकारा पाने के लिए तहसील प्रशासन व सम्बंधित विभाग का ध्यान आकृष्ट कराया हैं। बाजार वासियों ने इनको पकड़वाने की मांग की जिससे सभी की सुरक्षा हो सके।तहसील लालगंज क्षेत्र के सिकरौरा गांव में भी बंदरों का आतंक से ग्रामीण परेशान है। महिलाएं, बच्चे घर से बाहर निकलने में भयभीत रहती हैं।ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग किया है कि बंदरों के आतंक से निजात दिलाई जाए।

Tags:    

Similar News