Azamgarh News: अस्पताल में मरीज की मौत, परिजनों ने चिकित्सक पर लगाया लापरवाही का आरोप

Azamgarh News: परिजनों का आरोप है कि यहां पर डॉक्टर की व्यवस्था नहीं है। लेकिन आईसीयू संचालित हो रहा था। दूसरे अस्पताल के डॉक्टर यहां पर मरीज देखते हैं। हालत बिगड़ने पर सीनियर डॉक्टर भी नहीं आए। जिसके कारण मरीज की मौत हो गई।

Report :  Shravan Kumar
Update:2024-10-26 17:42 IST

Azamgarh News

Azamgarh News: आजमगढ़ के सिधारी थाना क्षेत्र अंतर्गत सिधारी स्थित शारदा हॉस्पिटल में शनिवार को सुबह मरीज युवक की मौत के बाद उसके साथियों व परिजनों ने जमकर हंगामा मचाया। इस दौरान अस्पताल में जमकर तोड़फोड़ की गई और स्टाफ के साथ ही जूनियर डॉक्टरों की भी जमकर पिटाई की गई। अस्पताल में भगदड़ मच गयी। सीनियर डॉक्टर और अन्य मरीज व उनके परिजन अस्पताल छोड़कर नौ दो ग्यारह हो गये। सूचना के बाद पहुंची सिधारी थाना पुलिस से भी परिजन भिड़ गए। बड़ी मुश्किल से स्थिति को काबू किया गया।

बता दें कि आजमगढ़ शहर कोतवाली क्षेत्र के ऐलवल मोहल्ले का निवासी 26 वर्षीय अमित गोंड डेंगू के लक्षण होने पर इस अस्पताल में भर्ती हुआ था। उसका ब्लड प्रेशर काफी लो हो गया था। आईसीयू में उसका इलाज चल रहा था। सीनियर डॉक्टर विजिट पर नहीं आये थे। परिजनों का आरोप है कि यहां पर डॉक्टर की व्यवस्था नहीं है। लेकिन आईसीयू संचालित हो रहा था। दूसरे अस्पताल के डॉक्टर यहां पर मरीज देखते हैं। हालत बिगड़ने पर सीनियर डॉक्टर भी नहीं आए। जिसके कारण मरीज की मौत हो गई।

मरीज की मौत के बाद आईसीयू में हुई तोड़फोड़

वहीं अस्पताल के प्रबंधक विजय कुमार पांडेय ने कहा कि यहां पर किसी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं हुई है। आईसीयू में भर्ती अन्य मरीज की तरह अमित भी भर्ती था। उसकी हालत नाजुक थी। लगातार उसका उपचार किया जा रहा था। सीनियर डॉक्टर, जूनियर डॉक्टर के लगातार संपर्क में थे। सुबह तक मरीज नॉर्मल था। सवा छ बजे के आसपास वह अपने पिता के साथ वॉशरूम भी गया था। लेकिन इसके बाद उसकी सांस में काफी दिक्कत होने लगी। इसके बारे में उसके पिता को अवगत भी कराया गया था। लेकिन परिजन इसी मामले में भड़क गए। सीनियर डॉक्टर भी बाहर आ गए थे। लेकिन परिजनों का गुस्सा देखकर उनकी हिम्मत अंदर आने की नहीं हुई। इसके बाद मौके पर मरीज की मौत के बाद तोड़फोड़ शुरू हो गई। आईसीयू में तोड़फोड़ हुई। ऑफिस में भी तोड़फोड़ हुई। पुलिस से भी धक्का मुक्की किये।

Tags:    

Similar News