भाजपा नेता के भाई को गोलियों से किया छलनी, मचा हड़कंप

एसएसपी अजय साहनी ने बताया कि फिलहाल घटना में शामिल हमलावरों और घटना का पता नही चल सका है। पुलिस जांच में जुटी है। जल्दी ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

Update: 2020-01-10 12:00 GMT

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में जुमे की नमाज के समय अलर्ट के बावजूद केसरगंज अनाज मंडी जैसे भीड़-भाड़ वाले में इलाके में आज एक कारोबारी को गोली मार कर हमलावर बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना के बाद हमलावरों का कोई सुराग नहीं लगा। घायल कारोबारी को लोकप्रिय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना में मिल हमलावरोंऔर घटना का कारण अभी तक पता नही चल सका है।

गंभीर रुप से घायल कारोबारी का नाम हितेश बंसल (57) निवासी प्रेमपुरी, थाना रेलवे रोड है। हितेश का नमक का थोक का कारोबार है। केसर गंज मंडी में उसकी रमेश चंद हितेश कुमार के नाम से दुकान है। घायल कारोबारी के परिजनों के अनुसार दोपहर को वह अपनी दुकान पर बैठे थे तभी उनके सिर में गोली लगी और वह जमीन पर गिर पड़े। घटना के बाद हमलावर बड़े आराम से मौके से फरार होने में सफल हो गए। बुरी तरह घायल हितेश को तुरन्त लोकप्रिय अस्पताल में भर्ती कराया गया।

स्थानीय व्यापारियों में गहरा आक्रोश

घटना को लेकर परिजनों और स्थानीय व्यापारियों में गहरा आक्रोश है। आरोप है कि घटना के बाद मौके पर पहुंची रेलवे रोड पुलिस ने उच्च अधिकारियों को घटना की सूचना तक नहीं दी। क्योंकि हितेश बंसल भाजपा नेता और पूर्व पार्षद नवीन बंसल के भाई हैं,इसलिए स्थानीय भाजपाइयों में भी घटना को लेकर रोष व्याप्त है।

ये भी पढ़ें—भारत को लगा करारा झटका: पीवी सिंधु और सायना नेहवाल खेल से हुई बाहर

सूचना पर भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेई, भाजपा महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल, सांसद प्रतिनिधि हर्ष गोयल, संयुक्त व्यापार संघ से नवीन गुप्ता, अरुण वशिष्ठ और अन्य व्यापारी लोकप्रिय अस्पताल घायल हितेश का हालचाल जानने पहुंचे।

पुलिस जांच में जुटी

घायल कारोबारी के सत्ताधारी दल से जुड़ा होने के कारण एसएसपी अजय साहनी, एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह, एसपी ट्रैफिक संजीव वाजपेई भी दल-बल समेत लोकप्रिय अस्पताल पहुंचे,जहां उन्हें भाजपा नेताओं की नाराजगी झेलनी पड़ा। भाजपा नेताओं ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि शहर में जुमे की नमाज को लेकर आरएएफ व अन्य फोर्स शहर में तैनात है। ऐसे में हमलावरों ने घटना को अंजाम ही नही दिया बल्कि मौके से आराम से फरार होने में सफल भी हो गए। जोकि स्थानीय पुलिस के लिए शर्म की बात है।

ये भी पढ़ें— रंगरलिया मनाते पकड़ी गई एंटी रोमियो स्क्वॉड की इंचार्ज, हुई धुनाई, देखें ये वीडियो

एसएसपी अजय साहनी ने बताया कि फिलहाल घटना में शामिल हमलावरों और घटना का पता नही चल सका है। पुलिस जांच में जुटी है। जल्दी ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

Tags:    

Similar News