झारखंड विधानसभा चुनाव: बीजेपी के गले की फांस बना ये पार्टी का बागी नेता

झारखंड विधानसभा में जीत के लिए राजनीतिक पार्टियों ने पूरा जोर लगा दिया है। बीजेपी दोबार सत्ता पर काबिज होने के लिए जी तोड़ कोशिश कर रही है, लेकिन उसके लिए पार्टी सरयू राय मुसीबत बन गए हैं।

Update: 2019-11-20 13:29 GMT

रांची: झारखंड विधानसभा में जीत के लिए राजनीतिक पार्टियों ने पूरा जोर लगा दिया है। बीजेपी दोबार सत्ता पर काबिज होने के लिए जी तोड़ कोशिश कर रही है, लेकिन उसके लिए पार्टी सरयू राय मुसीबत बन गए हैं।

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए टिकट काटे जाने के बाद नाराज सरयू राय ने अपनी परंपरागत सीट जमशेदपुर पश्चिमी को छोड़कर जमशेदपुर पूर्वी से नामांकन दाखिल किया है।

यह भी पढ़ें…महाराष्ट्र सरकार गठन में हैं ये पेंच! पुत्र मोह में शिवसेना, बेटी बचाओ अभियान में विपक्ष

झारखंड सरकार में खाद्य आपूर्ति मंत्री रहे सरयू राय ने अभी हाल ही में अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल किया है।

यह भी पढ़ें…बागी हुए शिवसेना के 17 विधायक, मचा हड़कंप, जल्द होगा बड़ा ऐलान

लेकिन बीजेपी ने उन्हें अभी निष्कासन नहीं किया है जिसे लेकर अनिर्णय की स्थिति बनी हुई है। फिलहाल उन्हें लेकर नफा-नुकसान का आकलन कर हुए चुप रहने में ही भलाई समझी जा रही है।

यह भी पढ़ें…एनआरसी पर अमित शाह ने ऐसा क्या कहा? सीएम ममता बनर्जी ने कर दिया पलटवार

उनको निष्काषित न करने की एक वजह राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का 21 नवंबर का प्रस्तावित दौरा भी बताया जा रहा है। पार्टी नहीं चाहती कि उसके किसी निर्णय से सरयू राय सुर्खियां बटोरें।

इधर, प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने चक्रधरपुर में राय पर निर्णय के लिए एक नई मियाद तय करते हुए कहा है कि पार्टी नामांकन वापसी तक का इंतजार करेगी।

Tags:    

Similar News