Firozabad: खैरागढ़ में वृद्ध व्यक्ति का लहूलुहान शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
शिकोहाबाद के शेरगढ़ थाना क्षेत्र में अनोखेलाल नाम के एक शख्स का खून से लथपथ पाया गया है जिसके बाद पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।;
प्रतीकात्मक तस्वीर
फिरोजाबाद। खैरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव केशपुरा एवं ककरारा के बीच आज एक वृद्ध का शव लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। शव को जब ग्रामीणों ने देखा तो मौके पर भारी भीड़ जमा हो गयी। ग्रामीणों ने घटना की सूचना थाना खैरगढ़ पुलिस को दी। घटना की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव की शिनाख्त थाना एका के गांव गहेरी निवासी अनोखेलाल के रुप में की। इधर अनोखेलाल के परिजनों को जब हत्या की खबर मिली तो परिवार में कोहराम मच गया। खैरगढ़ थाना पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई की तहरीर पर अज्ञात में हत्या करने का मुकदमा दर्ज कराया है।
परिजनों ने बताया की अनोखेलाल खेतों पर जानवरो की रखवाली करने गए थे। मृतक अनोखेलाल (65) पुत्र गंगा सिंह थाना एका के गांव गहेरी निवासी थे। मृतक मंगलवार की सायं अपने खेतों पर जानवरो की रखवाली करने गए थे। देर सायं तक नहीं लौटने पर परिजनों ने खेत पर ही रुकने की सोचा। आज अनोखेलाल के परिजनों को थाना खैरगढ़ पुलिस ने मृत होने की सूचना दी। पुलिस के मुताबिक ककरारा के पास अनोखेलाल की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। परिजन मौके पर पहुंचे तो पुलिस ने शव को पहले ही पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया था।
पुलिस ने फोटो के आधार पर मृतक की शिनाख्त की है।इधर घटना के बाद से ही मृतक के घर मे कोहराम मच गया।इस बारे में परिजनों ने कहा वह देर शाम खेतो पर जानवरो की रखवाली करने की कहकर गए थे। आज उनके मृत होने की सूचना मिली है। फिलहाल इस मामले में मृतक के चचेरे भाई की तहरीर पर अज्ञात लोगो के खिलाफ गोली मारकर हत्या करने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस बारे में थाना पुलिस का कहना है कि परिजनों की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही अपराधियो को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा ।