UP Election 2022: बेटे अखिलेश के लिए अपने पुराने गढ़ करहल में वोट मांगेंगे मुलायम सिंह यादव

UP Election 2022 : मुलायम सिंह यादव अपने बेटे अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के लिए मैनपुरी (Manipuri Assembly Seat) में जनता से वोट (Vote) मांगेगे।

Published By :  Ragini Sinha
Update: 2022-02-17 04:41 GMT
अखिलेश यादव और मुलायम सिंह यादव (Social Media)

UP Election 2020: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) अपने बेटे और पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के लिए अपने पुराने राजनीतिक गढ मैनपुरी (Manipuri Assembly Seat)  में जनता से वोट (Vote)  मांगेगे। मुलायम सिंह यादव अब तक पार्टी के प्रचार (SP Election Campaign) के लिए घर से बाहर नहीं निकलें हैं, पर करहल में अखिलेश के लिए वह प्रचार करने जा रहे हैं। 

अखिलेश यादव पहली बार लड़ रहे विधानसभा का चुनाव

उल्लेखनीय है कि भाजपा ने मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी को घेरने के लिए केन्द्रीय मंत्री और कभी मुलायम सिंह यादव के सुरक्षा में तैनात रहे एसपी सिंह बघेल को करहल विधानसभा सीट से अपना प्रत्याशी बनाया है। वहीें अखिलेश यादव पहली बार विधानसभा का चुनाव लड रहे हैं। गुरुवार की देर रात सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के चुनावी जनसभा में आने की खबर मिलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह दूना हो गया हे। 

मैनपुरी का करहल क्षेत्र यादव बाहुल्य क्षेत्र है। यहां उनकी आबादी लगभग 38 प्रतिशत है। खास बात यह है कि यह वही क्षेत्र  है, जहां से मुलायम सिंह की राजनीति की शुरुआत हुई थी। वह इसी नगर के जैन इंटर कॉलेज में शिक्षक थे। यही पर रहकर उन्होंने पहलवानी की तथा सांसद भी हुए। इसके पहले वह यहीं से विधायक भी बने थें।

कार्यकर्ताओं में उत्साह

मुलायम सिंह के जनसभा में शामिल होने की जानकारी मिलने के बाद से कार्यकर्ताओं में उत्साह है।  इससे पहले 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान मुलायम सिंह यादव मैनपुरी लोकसभा चुनाव के प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल करने आए थे।  इसके बाद वह स्वास्थ्य कारणों से मैनपुरी नहीं आए है। 

नब्बे के दषक में जनता दल से अलग होने के बाद वर्ष 1992 में मुलायम सिंह यादव  इस सीट पर अब तक छह चुनाव लड़े हैं, जिसमें से पांच चुनाव जीते भी। वोटों के समीकरण की बात करें तो करहल विधानसभा सीट पर 3,71261 मतदाता हैं। इनमें यादव मतदाताओं की संख्या 1.25 लाख के करीब है। वर्ष 2017 में सपा के टिकट पर सोबरन सिंह यादव ने 1,04,221 वोट हासिल करके जीत हासिल की थी। उन्होंने यादव वोट बैंक के सहारे ही भाजपा प्रत्याशी रमा शाक्य को हराया था।  

20 फरवरी को तीसरे चरण का चुनाव

यूपी चुनाव के पहले और दूसरे चरण की कुल 113 सीटों पर मतदान हो चुका है।  इसके बाद अब 20 फरवरी को तीसरे चरण में 16 जिलों की 59 सीटों पर वोट डाले जाएंगे।  जिसमें मैनपुरी, कन्नौज और इटावा जिले भी शामिल हैं।  साथ ही करहल और जसवंतनगर सीट भी शामिल है।  जहां से अखिलेश यादव और शिवपाल यादव चुनावी ताल ठोक रहे हैं। 2017 में इन 59 में से 49 सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी।

Tags:    

Similar News