Bulandshahr News: मुठभेड़ में मासूम के दरिंदे को पुलिस ने मारी गोली, हुआ लंगड़ा

Bulandshahr News: पैर में पुलिस की गोली लगने से दरिंदा सतीश घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Report :  Sandeep Tayal
Update:2023-12-14 10:02 IST

Bulandshahr News (Photo: Social Media)

Bulandshahr News: यूपी के योगीराज में नारी अपराध करने वाले दरिंदे बुलन्दशहर के टारगेट पर है। स्याना के सीओ भास्कर मिश्रा ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व 10 साल की मासूम बच्ची का अपहरण कर रेप और हत्या करने वाले 60 साल के दरिंदे सतीश से खानपुर पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पैर में पुलिस की गोली लगने से दरिंदा सतीश घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने 1 सप्ताह में दरिंदे को किया शूट

जनपद बुलंदशहर के खानपुर थाना क्षेत्र से 6 दिसंबर को 10 साल की मासूम बच्ची घर के बाहर से खेलते समय अचानक रहस्य में तरीके से गायब हो गई थी पुलिस ने बच्ची के अपहरण का मामला दर्ज किया और चार दिन पूर्व बच्चे का शव गांव में ही एक ही के खेत में बरामद शव को जानवरों द्वारा खा लिया गया था शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। सीओ स्याना भास्कर मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का बदमाश हैं जिसके द्वारा थाना खानपुर क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 06.12.2023 को नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार कर उसकी हत्या कर दी थी व शव को ईंख के खेत में छिपा दिया था। जिसके सम्बंध मे थाना खानपुर पर मुअसं-330/2023 धारा 363/302/201 आईपीसी के तहत दर्ज हुआ था। जिसकी गिरफ्तारी हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे थे।

जनपद बुलंदशहर के स्याना के सीओ भास्कर मिश्रा ने बताया पुलिस मासूम बच्ची के अपहरण हत्या कांड के कुलसी की तकदीर में जुटी थी कि गांव में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में गांव का हिस्सा सतीश पुत्र ब्रह्म सिंह बच्ची को ले जाता दिखा तभी से पुलिस सतीश की तलाश में थी।

रेप कर हत्या करने वाले दरिंदे से ऐसे हुई मुठभेड़

स्याना के सीओ भास्कर मिश्रा ने बताया बीती रात थाना खानपुर पुलिस अपराधियों की तलाश में थी कि तभी खानपुर थाना पुलिस को सामने से एक संदिग्ध व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया। जिसको रोकने का इशारा किया गया तो बदमाश पुलिस को देख खेत की तरफ भागने लगा तथा कुछ दूरी पर बदमाश द्वारा अपने आपको पुलिस से घिरता देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में बदमाश गोली लगने से घायल हुआ, जिसको गिरफ्तार किया गया। घायल अवस्था में गिरफ्तार बदमाश की पहचान सतीश चौधरी पुत्र बिरम सिंह निवासी ग्राम शेखपुर गढवा थाना खानपुर जनपद बुलन्दशहर के रूप में हुई हैं। जिसको अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Tags:    

Similar News