Bulandshahar News: योगी सरकार के मंत्री का ‘हिंदुत्व’ कार्ड, कहा- अब नहीं चलेगा लव जिहाद और लैंड जिहाद!

Bulandshahar News: उत्तर प्रदेश के मत्स्य पालन मंत्री डॉ. संजय निषाद ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि यहां अब लव जिहाद और लैंड जिहाद नहीं चलेगा।

Update: 2023-06-18 12:42 GMT

Bulandshahar News: यूपी के बुलंदशहर आए उत्तर प्रदेश के मत्स्य पालन मंत्री डॉ. संजय निषाद ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि यहां अब लव जिहाद और लैंड जिहाद नहीं चलेगा। ये भारतीयों का देश है, जहां मंदिर होगा वहीं मस्जिद या मकबरे होंगे, अब ये सब नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि पहले मुगल तलवारों के बल पर, फिर तोपों के बल पर काम करते थे। अब धर्मांतरण कराने का काम किया जा रहा है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

मछुआरों को आरक्षण पर जल्द ही सरकार की मुहर

उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री डॉक्टर संजय निषाद आज बुलंदशहर में मत्स्य पालक प्रशिक्षण शिविर में शिरकत करने आए और कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बेबाक वार्ता करते हुए तमाम बातें कहीं। उन्होंने कहा कि विपक्ष मछुआरों को आरक्षण के नाम पर गुमराह करता है, आरक्षण का मामला सदन में लंबित है। जिसपर जल्द ही सरकार की मुहर लगेगी। डॉक्टर संजय निषाद ने कहा कि 70 साल में जितने काम नहीं हुए, उतने काम मोदी जी के नौ साल के कार्यकाल में हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निषाद समाज को विकास और देश की मूल धारा में लाने का काम किया है।

2024 में भी निषाद पार्टी और भाजपा का रिश्ता रहेगा बरकरार

उन्होंने कहा कि महंगाई अंतरराष्ट्रीय मुद्दा है भारत के लोगों को पहले सुविधाएं नहीं मिलती थी अब बिजली जाती नहीं है, रोड कनेक्टिविटी, टेलीफोन स्ट्रक्चर, ट्रांसपोर्टेशन, भयमुक्त वातावरण सरकार ने देने का काम किया है, जिससे आज उत्तर प्रदेश में माफिया आउट और इन्वेस्टर इन हो गए है। इन्वेस्टर्स के आने से औद्योगिक इकाइयां लगेंगी और इससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि 2024 में भी निषाद पार्टी भाजपा के साथ ही रहेगी। भाजपा और निषाद पार्टी का अटूट गठबंधन है। हम भाजपा के छोटे भाई हैं और भगवान राम के अनुयायी हैं।

जहां भगवान श्रीराम ने निषादराज को गले लगाया वह स्थान निषादों काः डा.संजय निषाद

यूपी के बुलंदशहर आए प्रदेश के कैबिनेट मंत्री डॉक्टर संजय निषाद ने दो टूक कहा कि त्रेता युग में भगवान श्रीराम ने निषादराज को जहां गले लगाया था, वहां प्रधानमंत्री रहते हुए इंदिरा गांधी ने खुदाई करवाई थी तो मस्जिद और मकबरे जैसे कोई प्रमाण नहीं मिले थे लेकिन जहां मंदिर होगा वहीं मस्जिद होगी, ऐसा लव जिहाद और लैंड ज्यादा अब नहीं चलेगा। उन्होंने दो टूक कहा कि ऋगवेरपुर निषादराज ओका है। उस स्थान को दूसरे पक्ष के लोग स्वयं खाली कर दें अन्यथा आगामी कार्यकाल में हमारे लोग अपने आप खाली करा देंगे।

मोदी-योगी सरकार ने मछुआरों, निषादों के उत्थान के लिए बनाया मछुआरा कल्याण कोष

यूपी के कैबिनेट मंत्री डॉक्टर संजय निषाद ने कहा कि मोदी सरकार के नौ वर्ष सेवा सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहे हैं। मोदी ही एक मात्र ऐसे प्रधानमंत्री है, जिन्होंने अपने कार्यों का हिसाब जनता के सामने प्रस्तुत किया। मोदी सरकार की लक्षित नीतियों और अंतिम व्यक्तियों तक पहुंच के कारण ही योजनाओं का लाभ शत प्रतिशत पात्रों को मिल रहा है। यही मोदी सरकार की उपलब्धि है। मोदी सरकार ने आधुनिक टेक्नोलॉजी, विजन और कार्यक्षमता के आधार पर हर गरीब तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया है। पीएम मोदी के नेतृत्व में विकास कार्य हुए हैं। बीते सालों में परिवारवाद, तुष्टिकरण की राजनीति खत्म हुई है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश मत्स्य पालक कल्याण कोष योजना में वित्तीय वर्ष 2023-24 में 25.00 करोड़ का बजट प्रावधान कराया गया है। योजना के अन्तर्गत सामुदायिक भवन निर्माण, मछुआ आवास निर्माण, दैवीय आपदा में चिकित्सा सहायता, प्रशिक्षण एवं महिला सशक्तिकरण सशक्तिकरण के माध्यम से मत्स्य पालकों एवं मछुआरों को लाभान्वित किया जाएगा। प्रदेश सरकार 23-2024 वित्त वर्ष में सभी मछुआरों को मत्स्य पालक कल्याण कोष से निम्न मदों में सहायता प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि मछुआरा कल्याण कोष का भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गठन किया और 26000 करोड़ रुपए का बजट जारी किया। जिसमें से 60 प्रतिशत तक अनुदान मत्स्य पालकों को सरकार दे रही है।

Tags:    

Similar News